एक्सप्लोरर

वाराणसी में पुलिस कस्टडी से गायब हुये छात्र के मामले में हाईकोर्ट सख्त, एसएसपी को लगाई फटकार

वाराणसी में पुलिस कस्टडी से छात्र के गयाब होने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में हाईकोर्ट ने एसएसपी को फटकार लगाते हुये कहा कि अगर छात्र को नहीं खोज पाते हैं, तो सीबीआई जांच का आदेश दे सकते हैं.

प्रयागराज. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र शिव कुमार त्रिवेदी के पुलिस कस्टडी से लापता होने के मामले में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक हाईकोर्ट में पेश हुए और हलफनामा भी दाखिल किया. एसएसपी ने अदालत के समक्ष ये स्वीकार किया कि छात्र शिव कुमार त्रिवेदी लंका थाने से ही गायब हुआ है. हालांकि सुनवाई के दौरान एसएसपी वाराणसी लापता छात्र के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके लेकिन उन्होंने लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की, कोर्ट को जानकारी जरुर दी.

कोर्ट ने 22 सितंबर तक खोज कर लाने का दिया था निर्देश

वाराणसी एसएसपी की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने लापता छात्र को ढ़ूंढ़ने के लिए फिलहाल सीबीआई जांच का आदेश नहीं दिया है और अगली सुनवाई पर एसएसपी को व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में हाजिर होने की छूट भी दे दी है. दरअसल इससे पहले तीन सितम्बर को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 22 सितम्बर से पहले छात्र को खोजकर सामने लाने का निर्देश दिया था.

सीबीआई जांच के मांग

कोर्ट ने वाराणसी एसएसपी को चेतावनी दी थी कि छात्र के सामने न लाये जाने पर कोर्ट सीबीआई जांच के आदेश दे सकती है. हालांकि याची अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने लापता छात्र का सुराग लगाने में वाराणसी पुलिस के विफल रहने पर सीबीआई जांच की मांग दोहरायी है. फिलहाल हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं दिया है. मामले में अगली सुनवाई अब 12 अक्टूबर को होगी. मामले की सुनवाई जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और जस्टिस सुभाष चन्द्र शर्मा की डिवीजन बेंच में हुई.

ये भी पढ़ें.

यूपी: बलिया में एक निरक्षर लड़की के बैंक अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपये, फिर हुआ ये....

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget