एक्सप्लोरर

Prayagraj News: क्रूरता को लेकर पति के खिलाफ 'दूसरी पत्नी' की शिकायत सुनवाई योग्य नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

Prayagraj News Today: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 498-ए के अनुसार मामला तब स्थापित होता है, जब महिला ने अपने पति या उसके रिश्तेदारों के हाथों क्रूरता का सामना किया हो. 

Prayagraj News Today: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने निर्णय में व्यवस्था दी है कि ‘दूसरी पत्नी’ की ताकीद पर पति के खिलाफ भादंसं की धारा 498-ए (पति या उसके रिश्तेदारों की तरफ से पत्नी के खिलाफ क्रूरता का अपराध) के तहत शिकायत पोषणीय नहीं है. हाईकोर्ट ने कहा कि हालांकि, ऐसे मामलों में यदि दहेज की मांग की जाती है तो दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू हो सकता है.

न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने अखिलेश केशरी और अन्य तीन लोगों की तरफ से दायर की गयी याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह व्यवस्था दी. केशरी और उनके परिजनों ने भादंसं की धाराओं 498-ए, 323, 504, 506 और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में आरोप पत्र और अदालत के समन को चुनौती दी थी.

क्या थी याचिकाकर्ताओं की दलील? 

कोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ताओं की दलील थी कि उनके खिलाफ की गई मुकदमे की कार्यवाही गैर कानूनी है. उनका कहना था कि स्वयं को अखिलेश की पत्नी बता रही शिकायतकर्ता अखिलेश की कानूनन वैध पत्नी नहीं है क्योंकि केशरी ने अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया है, इसलिए भादंसं की धारा 498-ए और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पोषणीय नहीं है.

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बनाया आधार

कोर्ट ने शिवचरण लाल वर्मा बनाम मध्य प्रदेश सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को आधार बनाया जिसमें कहा गया था कि यदि विवाह स्वयं ही अमान्य है तो कथित पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ भादंसं की धारा 498-ए के तहत मुकदमा पोषणीय नहीं है. यह निर्णय 28 मार्च को दिया गया जो बुधवार को प्रकाश में आया.

कोर्ट ने क्या कहा? 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आईपीसी की धारा 498-ए (क्रूरता के अपराध के लिए) के प्रावधानों के अनुसार मामला तब स्थापित होता है, जब महिला ने अपने पति या उसके रिश्तेदारों के हाथों क्रूरता का सामना किया हो. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा पत्नी के खिलाफ क्रूरता के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए के तहत एक शिकायत, "दूसरी पत्नी" के कहने पर पति के खिलाफ सुनवाई योग्य नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Congress Candidate List: कांग्रेस ने मथुरा सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, सीतापुर में बदला उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget