एक्सप्लोरर

Shri Krishna Janmbhoomi Case: अब एमिकस क्यूरी की नियुक्ति पर विवाद, मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर हाईकोर्ट ने रिजर्व किया जजमेंट

Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष ने अब एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए हटाए जाने की मांग की है.

Shri Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष ने अब एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए हटाए जाने की मांग की है. मुस्लिम पक्ष ने इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुनवाई करने के बाद अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि अदालत का फैसला 10 जून तक आ सकता है.

मुस्लिम पक्ष के वकील महमूद प्राचा की अर्जी में मथुरा के मंदिर मस्जिद विवाद में एमिकस क्यूरी नियुक्त किए गए यूपी के एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल को लेकर सवाल उठाए गए थे. कहा गया कि मनीष गोयल यूपी सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल है. उनकी नियुक्ति यूपी सरकार ने की है. ऐसे में वह एमिकस क्यूरी की भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. उन्हें हटा दिया जाना चाहिए. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया है.

हिंदू पक्ष ने अर्जी को बताया गैर-जरूरी
हालांकि हिंदू पक्ष ने ईदगाह कमेटी की अर्जी को गैर जरूरी बताया है. हिंदू पक्षकार आशुतोष पांडेय का कहना है कि ईदगाह कमेटी ने मामले को लंबा खींचने के लिए बेवजह की अर्जी दाखिल की है. कोर्ट के फैसले पर किसी को अविश्वास नहीं होना चाहिए. सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. हिंदू पक्ष के मुताबिक अदालत को इस बात का अधिकार है कि वह अपने विवेक के आधार पर किसी को भी एमिकस क्यूरी यानी न्याय मित्र नियुक्त कर सकती है.

जस्टिस मयंक कुमार जानकी सिंगल बेंच में गुरुवार को हुई सुनवाई में मुस्लिम पक्ष ने मथुरा मामले में हाईकोर्ट में चल रहे डेढ़ दर्जन मुकदमो की पोषणीयता पर आगे कोई भी दलीलें पेश करने से इंकार कर दिया. मुस्लिम पक्ष की तरफ से कहा गया कि इस मामले में हाई कोर्ट ने 31 मई को जजमेंट रिजर्व कर लिया था. अदालत का जो भी फैसला आएगा, वह सभी को मंजूर होगा.

ये भी पढ़ें: UP News: वाराणसी में योगी सरकार लगाएगी 17 लाख से अधिक पौधे, जानें पूरा मामला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget