एक्सप्लोरर

आजम खान की जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एक में जजमेंट रिजर्व, दूसरे में लगी तारीख

UP News: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान से जुड़े दो मामलों में दाखिल की गई जमानत अर्जियों पर सोमवार (2 सितंबर 2024) को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान से जुड़े दो मामलों में दाखिल की गई जमानत अर्जियों पर सोमवार (2 सितंबर 2024) को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. नगर पालिका की सफाई मशीनें चोरी कराकर उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी में मिट्टी में छिपाने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने जहां अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया है, वहीं रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस में जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अदालत इस मामले में अब 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगी. दोनों मामलों की अलग-अलग सुनवाई जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच में हुई.

पहले मामले में आजम खान पर नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा खरीदी गई रोड क्लीनिंग मशीन अपने लोगों से चोरी कराने का आरोप है. आरोप था कि आजम खान ने अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा खरीदी गई सफाई मशीनों को अपने रसूल के दम पर गायब करा दिया था और उन्हें रामपुर की अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन खुदवा कर वहां छिपवा दिया. सूबे में सरकार बदलने के बाद इस मामले में रामपुर के सामाजिक कार्यकर्ता वकार अली खान ने एफआईआर दर्ज कराई थी. 

डूंगरपुर मामले पर हुई सुनवाई
इस मामले में आज़म खान और पांच अन्य लोगों के खिलाफ़ रामपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था. जिला अदालत पहले ही आजम खान की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद आजम खान  ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी.अदालत का फैसला हफ्ते भर में आने की उम्मीद जताई जा रही है. दूसरे मामले में रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस में आजम खान को मिली दस साल की सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सजा को स्थगित किए जाने और और जमानत दिए जाने के बिंदु पर सुनवाई हुई. 

इन बिंदुओं पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. इस मामले में अब 10 अक्टूबर को सुनवाई होगी. रामपुर की जिला कोर्ट में इसी साल 30 मई को आजम खान को दोषी करार देकर 10 साल की सजा सुनाई थी. बरकत नाम के शख्स ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: क्या धनंजय सिंह की पत्नी समेत ये सपा विधायक लेंगे BJP की सदस्यता? जानें क्यों है चर्चा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget