एक्सप्लोरर

क्या धनंजय सिंह की पत्नी समेत ये सपा विधायक लेंगे BJP की सदस्यता? जानें क्यों है चर्चा

UP News: बीजेपी के सदस्यता अभियान के बीच सबकी नजर उन नेताओं पर टिकी है जो काफी समय से बीजेपी के नजदीक बने हैं और कई मंचों और विभिन्न मुद्दों पर समर्थन करते दिखते हैं.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हो गया है. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की सदस्यता ली. जिसके बाद इस अभियान की शुरुआत हो गई. आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पार्टी सदस्यता लेंगे. जिसके बाद ये अभियान आगे बढ़ेगा. 

ऐसे में सबकी नजर उन नेताओं पर टिकी है जो पिछले काफी समय से बीजेपी के नजदीक चल रहे हैं और कई मंचों और विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं. इनमें जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी का नाम भी शामिल हैं. इसके अलावा सपा के वो विधायक भी है जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये नेता भी आज बीजेपी के सदस्यता लेंगे?

बीजेपी की सदस्यता लेंगी श्रीकला रेड्डी?
श्रीकला रेड्डी का नाम लोकसभा चुनाव में उस वक़्त चर्चा में आया था जब धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ पाने की स्थिति में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया. बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उन्हें बसपा से टिकट दिया, जिसके बाद वो पूरे दम के चुनाव प्रचार भी करते हुए दिखाई दीं. लेकिन, बाद में बसपा से उनका टिकट कट गया, जिसके बाद से ही श्रीकला रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी. चुनाव के दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी और धनंजय सिंह ने चुनाव में बीजेपी का समर्थन भी किया था. 

सपा के बागी विधायकों पर भी नजर
श्रीकला रेड्डी के अलावा बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में समाजवादी पार्टी के वो विधायक भी हो सकते हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया था. इनमें रायबरेली के ऊंचाहार सीट से बागी विधायक मनोज पांडे, गौरीगंड से विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह, पूजा पाल जैसे नाम शामिल हैं. बीजेपी के सदस्यता अभियान के बीच इन सभी के अगले कदम पर सबकी नजर है. 

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज से यूपी में सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे. मंगलवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ में सीएम योगी और दोनों डिप्टी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे. जिसके बाद प्रदेश स्तर पर इसकी विधिवत शुरूआत हो जाएगी. बीजेपी ने इस अभियान के तहत सभी सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और पार्टी की तमाम इकाइयों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है. इस अभियान के तहत बीजेपी यूपी में तीन करोड़ सदस्य जोड़ेंगी.   

'विधायक बंदूक लेकर घूम रहे...', यूपी में आदमखोर भेड़ियों के आतंक पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget