एक्सप्लोरर

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज कामकाज ठप करेंगे वकील, हड़ताल का फैसला, जानिए वजह

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों के खाली पदों को भरने की मांग अब तेज हो रही है. इसकी मांग को लेकर हाईकोर्ट के वकीलों ने मंगलवार को कामकाज ठप करने का फैसला किया है.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज कामकाज ठप कर हड़ताल पर रहेंगे. इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल पर रहने का फैसला लिया है. वकील हाईकोर्ट में जजों के खाली पदों को भरे जाने की मांग कर रहे हैं. हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद से आधे से अधिक पद खाली हैं. जजों की समय से नियुक्ति न होने और विचाराधीन मुकदमों के बढ़ते बोझ की समस्या को लेकर हड़ताल किया है.

इससे पहले एसोसिएशन ने बार काउंसिल के एडवोकेट एक्ट में अनुचित संशोधन के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया था. अब केंद्र सरकार के बिल पर पुनर्विचार के आश्वासन को देखते हुए जजों के खाली पद भरने की मांग में न्यायिक कार्य बहिष्कार का बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 160 हैं.

लेकिन लगातार हो रही मांगों के बाद भी आज तक यह संख्या कभी भरी नहीं गई. अधिकतम 110 जजों की ही नियुक्ति की जा सकी है. हाईकोर्ट कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट को तीन चरणों में लगभग 30 नाम भेजे हैं जो विचाराधीन है. नियुक्ति लटकी होने और जजों के लगातार रिटायर होने के कारण जजों की आधी से भी कम संख्या रह गई है.

11 लाख से ज्यादा मामले 
जबकि विचाराधीन मुकदमों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 11 लाख 49 हजार 453 हो गई है. 25 करोड़ की जनसंख्या वाले प्रदेश में अदालतों में मुकदमों का बढ़ता बोझ व वादकारियों को न्याय मिलने में देरी चिंता का कारण बनी हुई है. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस पुनीत शुक्ल ने ये जानकारी दी है.

यूपी में बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल

बता दें कि वकीलों की हड़ताल का असर कामकाज पर देखने को मिलेगा. हड़ताल की वजह से कोर्ट का कामकाज लगभग ठप रहने की संभावना है. जजों की नियुक्त जल्द करने की मांग वकील कर रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget