एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी मांगों को लेकर वकीलों की हड़ताल, अलग-अलग गेट पर किया प्रदर्शन

Allahabad High Court News: वकीलों का कहना है कि अदालतें मनमाने तरीके से काम कर रही हैं. वकीलों की सुनवाई नहीं की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भरी अदालतों में उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील अपनी कई मांगों को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर हैं. वकील आज कोई कामकाज नहीं कर रहे हैं. वकीलों की हड़ताल के चलते हाईकोर्ट में आज मुकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है. तमाम मुकदमों में तारीख लग गई है. वकीलों ने दोपहर के वक्त अलग-अलग गेट पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन भी किया है.

वकीलों की यह हड़ताल अधिवक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, अदालतों की मनमानी, मुकदमों को रिवाइज करने की पुरानी पद्धति नहीं माने जाने, मुकदमों में मनमाना फैसला सुनाए जाने, हाईकोर्ट रूल्स में बदलाव के बिना ही फाइलिंग में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया में बदलाव किए जाने और एडवोकेट रोल का डाटा  नहीं दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर है. 

वकीलों का कहना है कि अदालतें मनमाने तरीके से काम कर रही हैं. एक तरफ वकीलों की सुनवाई नहीं की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भरी अदालतों में उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है. वकीलों की यह हड़ताल इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में दिए गए फैसले के चलते हो रही है.

प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि अदालतों की मनमानी से अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों का ही नुकसान हो रहा है. पहले माना यह जाता था कि बार और बेंच दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन अब संवादहीनता इस कदर बढ़ गई है कि कहीं कोई सुनवाई नहीं होती. नाराज वकीलों का कहना है कि हड़ताल पर जाने का फैसला उन्होंने मजबूरी में लिया है, क्योंकि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  अनिल तिवारी, सचिव विक्रांत पांडेय और उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी के मुताबिक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से चीफ जस्टिस और सीनियर जजेज के साथ बैठक होनी है. अगर इस बैठक में मुद्दों को लेकर कोई हल निकल आता है तो ठीक है, नहीं तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी. हड़ताल आगे भी जारी रखने के मुद्दे पर बार एसोसिएशन देर शाम बैठक करेगा.

यूपी के 13 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं, अब नेशनल मेडिकल काउंसिल में करेंगे अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget