एक्सप्लोरर

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से मुकदमों की सुनवाई वर्चुअल मोड में होगी, जानें- क्यों वकील इससे नहीं हैं खुश?

खुली अदालतों में सुनवाई पर पूरी तरह रोक लगाकर सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही सुनवाई किए जाने का फैसला लिया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दोनों ही इस फैसले से खुश नहीं है.

Allahabad High Court News: संगम नगरी प्रयागराज समेत पूरे देश में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सरकार और दूसरे जिम्मेदार लोगों ने अब एक बार फिर से एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से खुली अदालतों में मुकदमों की सुनवाई पूरी तरह बंद कर दी गई है. हाईकोर्ट में आज से अब सिर्फ वर्चुअल मोड यानी ऑनलाइन तरीके से ही सुनवाई की जा रही है.

लखनऊ बेंच में भी शुरू
खुली अदालतों में सुनवाई पर पूरी तरह रोक लगाकर सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही सुनवाई किए जाने का फैसला कल हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी की बैठक में लिया गया था. यह बैठक चीफ जस्टिस राजेश बिंदल की अध्यक्षता में हुई थी. खुली अदालतों के बजाय सिर्फ वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन मोड में ही सुनवाई की व्यवस्था इलाहाबाद में प्रधान पीठ के साथ ही इसकी लखनऊ बेंच में भी शुरू हो गई है. फिलहाल यह व्यवस्था अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी. हाईकोर्ट इसके बाद आगे के लिए कोई फैसला लेगा.

वकील इससे खुश नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दोनों ही इस फैसले से खुश नहीं है और खुली अदालत में मुकदमों की सुनवाई की मांग कर रहे हैं. वकीलों का कहना है कि निश्चित तौर पर हाईकोर्ट ने यह फैसला उन्हें सुरक्षित रखने के लिए किया है लेकिन इससे मुकदमों की सुनवाई बुरी तरह प्रभावित होगी और वादकारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. वकीलों का कहना है कि एक तरफ तो सियासी पार्टियां रैलियों और सभाओं में लाखों की भीड़ इकट्ठा कर उनकी जिंदगी खतरे में डाल रही हैं. सिर्फ वोटबैंक के लालच में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वहीं दूसरी तरफ वकीलों पर पाबंदियां लगाया जाना कतई ठीक नहीं है.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधाकांत ओझा का कहना है कि व्यवस्था में थोड़ा बदलाव लाकर मुकदमों की सुनवाई खुली अदालत में होने पर भी विचार होना चाहिए. कोर्टरूम और अदालत परिसर में सीमित संख्या में वकीलों को इंट्री देकर सुनवाई की जा सकती है. इसी तरह महिला वकील ताहिरा शबनम ने भी खुली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाए जाने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि दोनों तरह की व्यवस्था होनी चाहिए. जो वकील जिस व्यवस्था से सुनवाई कराना चाहे कोर्ट को उसी माध्यम से सुनवाई करनी चाहिए.


Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज से मुकदमों की सुनवाई वर्चुअल मोड में होगी, जानें- क्यों वकील इससे नहीं हैं खुश?

ताहिरा शबनम का कहना है कि एक तरफ तो चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाई जा रही है और दूसरी तरफ से मुकदमों में सुनवाई पर पाबंदी लगाकर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है. इसी तरह महिला वकील सहर नकवी का कहना है कि अगर यह व्यवस्था लागू ही करनी थी तो उसके लिए वकीलों को कुछ दिन पहले से सूचना देनी चाहिए थी. सहर नकवी ने कहा है कि वर्चुअल सुनवाई में कभी लिंक नहीं मिल पाता है तो कभी इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत आती है. ऐसे में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही व्यवस्था होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर मामले में 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, टेनी के एक और करीबी को बनाया गया आरोपी

Omicron in UP: यूपी में ओमिक्रोन के अब तक 8 मामले आए सामने, जानिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर क्या कहा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget