एक्सप्लोरर

एसएसपी नोएडा ने दो माह में आदेश का पालन नहीं किया तो होगी अवमानना की कार्रवाई: हाईकोर्ट

अफसर की नियुक्ति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के एसएसपी को फटकार लगाई है। साथ ही कोर्ट ने चेतावनी देते हुये कहा कि दो महीने में इंस्पेक्टर को तैनाती दे

प्रयागराज, एबीपी गंगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह दो माह में इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत के मामले में पारित कोर्ट के आदेश का पालन करें, वरना उनके खिलाफ अदालत अवमानना की कार्रवाई करेगी। यह आदेश जस्टिस सुनीत कुमार ने नोएडा में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत की अवमानना याचिका पर दिया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसएसपी नोएडा हाईकोर्ट द्वारा 24 अक्तूबर को पारित आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

याचिका के अनुसार याची को निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका यह कहकर निस्तारित कर दिया था कि चूंकि निलंबन आदेश अधिकारी ने वापस ले लिया है, इस कारण याचिका को कुछ निर्देश के साथ निस्तारित किया जाता है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि विभागीय जांच के दौरान याची की नोएडा में ही पोस्टिंग जारी रखने को लेकर अधिकारी निर्णय ले। आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारियों ने याची की नोएडा में पोस्टिंग को लेकर आज तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बल्कि उल्टे उसका गोरखपुर जोन में तबादला कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर एसएसपी नोएडा को दो माह का समय हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन का दिया है। इस अवमानना याचिका में एडीजी, पीयूष आनंद के साथ साथ एसएसपी नोएडा को भी पक्षकार बनाया गया था। एसएसपी पर जानबूझकर कर कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने का आरोप लगाया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget