एक्सप्लोरर

शादीशुदा महिला के प्यार में पड़े युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका के साथ इस शख्स को ठहराया जिम्मेदार

UP News: अलीगढ़ में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक ने सुसाइड नोट में प्रेमिका उसके पति को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में उलझे एक युवक ने मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी के डर से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. यह सनसनीखेज घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी इलाके में सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. मृतक सौरव ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए एक शादीशुदा महिला, उसके पति और परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया है. 

मृतक युवक का एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच संबंध इस कदर गहरे हो चुके थे कि युवक ने अपने कई कामकाजी दिन महिला के साथ बिताए. बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले दोनों लखनऊ में साथ थे, जहां युवक ने महिला को काम में मदद की. 

'प्रेमिका के पति ने की मारपीट, छीना फोन और पैसे'
सुसाइड नोट के मुताबिक, मृतक युवक ने आरोप लगाया है कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की, उसके पास से मोबाइल फोन और पैसे भी छीन लिए गए.सुसाइड नोट में युवक ने यह भी दावा किया कि प्रेमिका के पति ने उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और धमकियां दीं, जिससे उसका जीना दूभर हो गया था.

प्रेमिका पर लगाया गंभीर आरोप
सुसाइड नोट में युवक ने प्रेमिका पर भी आरोप लगाया है कि उसने उसके खिलाफ झूठी छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज करवाई, जिससे उसकी सामाजिक छवि को गहरा आघात पहुंचा. युवक ने लिखा कि वह बदनामी और कानूनी दांवपेंचों से इतना डर गया था कि उसे आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा.

परिवार और समाज की नजरों में शर्मिंदगी
परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ दिनों से अत्यंत परेशान और चुपचाप रहने लगा था. वह किसी से खुलकर बात नहीं कर रहा था. जब परिजनों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वह टाल-मटोल करने लगा. शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने गया और सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. अंदक देखा की युवक फांसी के फंदे पर लटका है.

पुलिस ने की जांच शुरू
घटना की सूचना पर बन्नादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है, जिसमें प्रेमिका और उसके पति के खिलाफ विस्तृत विवरण दर्ज है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर महिला और उसके पति से पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें: AMU: छात्रों ने बंद कर दिया बाब-ए-सैयद गेट, प्रबंधन से हुई नोक-झोंक, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget