एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन के पुल पर सो रही महिला का ढाई साल का बच्चा चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Aligarh News: इस पूरे मामले को लेकर सीमा पत्नी शकील ने बताया कि वह कटपुले के आसपास ही फुटपाथ पर सोकर अपना जीवन बिता रही है. वह स्टेशन के पास स्थित प्लेटफार्म नंबर 7 के पुल के ऊपर सो रही थी.

Aligarh Railway Station News: अलीगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसको लेकर बच्चा चोर गैंग के सक्रिय होने की चर्चाएं भी तेज हो गई है. एक गरीब और बेसहारा महिला रेलवे स्टेशन के पैदल पुल पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी. जब महिला की आंख खुली तो उसके पास उसका ढाई साल का बच्चा मौजूद नहीं था.

महिला आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय जीआरपी पुलिस को दी. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है, लेकिन महिला का जिगर का टुकड़ा उससे अलग हो जाने के बाद महिला गमगीन नजर आ रही है. महिला के दर दर की ठोकर खाने के बाद भी महिला को उसका ढाई साल का बच्चा नहीं मिल पाया, जिसको लेकर महिला ने बच्चा चोर गैंग के स्टेशन पर सक्रिय होने की बात कही है. 

स्टेशन पर सो रही महिला का बच्चा चोरी 

पूरे मामले को लेकर सीमा पत्नी शकील ने बताया कि वह कटपुले के आसपास ही फुटपाथ पर सोकर अपना जीवन बिता रही है. वह स्टेशन के पास स्थित प्लेटफार्म नंबर 7 के पुल के ऊपर सो रही थी इसी दौरान किसी ने उसका बच्चा (ढाई वर्षीय अहमद) चुरा लिया. ढाई साल का बच्चा चुराने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. महिला ने इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस से की. पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

जीआरपी थाना के प्रभारी ने दी उम्मीद की किरण 

पूरे मामले को लेकर जीआरपी थाना के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार यादव से जब बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ प्लेटफार्म नंबर 7 के ऊपर बने हुए पुल के पास हो रही थी. किसी ने उसका बच्चा चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत महिला ने जीआरपी थाने में दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हमने मौके पर जाकर बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा नहीं मिला. महिला की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे का टिकट फाइनल, जानें क्या बोले फैजाबाद के सपा सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget