एक्सप्लोरर

Aligarh News: जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता का मेयर पर जमकर हमला, कहा-'उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए'

UP News: अलीगढ़ में मानसून आते ही शहरों में कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है. जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने बीजेपी मेयर पर जमकर हमला बोला है.

Aligarh News: अलीगढ जल निकासी मुक्त वादे करके मेयर की कुर्सी पर काबिज हुए भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रशांत सिंघल पर कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने जमकर हमला बोला. जहां एक अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी को पटकनी देकर भारतीय जनता पार्टी के मेयर के द्वारा अलीगढ़ को स्मार्ट बनाने के दावे किए थे. अब वही वादे जमीनी स्तर पर विफल होते दिख रहे है.मेयर अपने कार्यालय को भी साफ-सुथरा करना तो छोड़ो  ृजल भराव की समस्या से निजात दिलाने में भी नाकाम है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने मेयर पर कटाक्ष करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग रखी है.

आपको बता दें अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था. लेकिन चंद घंटे की बारिश अलीगढ़ को गंदगी का साम्राज्य बना देती है. जिसको लेकर आज तक कोई भी सबक नहीं लिया गया. तमाम कोशिशें के बावजूद भी अलीगढ़ को स्मार्ट बनाने में नगर निगम नाकाम नजर आ रहा है. जिसका अंदाजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है. लेकिन फिर भी स्मार्ट सिटी का धौंग रखने वाले अधिकारी अलीगढ़ को स्मार्ट कहते हैं. जिसका विरोध अब कांग्रेस के द्वारा जमीनी स्तर पर करना शुरू कर दिया है.

जल भराव की समस्या से लोग परेशान
 जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय पर तमाम प्रदर्शन किए गए लोगों के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय का भी घेराव किया गया. लेकिन आज तक नगर निगम अपने रवैया में कोई भी बदलाव लाने को तैयार नहीं है. जिसके चलते आम जनता को स्मार्ट सिटी अलीगढ़ में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है. स्कूलों के दिनों में बच्चों और अभिभावक दोनों को ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. जिसको लेकर आम जनता आक्रोशित हो चुकी है. इसी को लेकर लगातार विपक्षी दल भी पूरे मामले को अपना हथियार बनाना चाहते हैं.

क्या बोले कांग्रेस नेता आगा यूनुस
कांग्रेस प्रवक्ता आगा यूनूस के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए मेयर पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन स्थित मेयर कार्यालय जवाहर भवन में बीते 5 दिन पहले हुई बारिश का पानी अभी तक भरा हुआ है. जब मेयर कार्यालय का यह हाल है तो अलीगढ़ जिले का क्या हाल होगा. अलीगढ़ में जलभराव की समस्या जल निकासी से जनता पीड़ित है. जो वादे जनता से करके मेयर प्रशांत सिंघल आज मेयर की कुर्सी पर काबिज है. कहीं ना कहीं वह वादा भी झूठा नजर आ रहा है. मेयर साहब को जितनी जल्दी हो सके इस्तीफा दे देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Moradabad News: मुरादाबाद में शराब पार्टी के बाद दोस्तों में विवाद, गोली लगने पर युवक घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget