एक्सप्लोरर

UP: यूपी में स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध तेज, प्रशिक्षु संघ ने दी सरकार को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Aligarh News: यूपी की अलीगढ़ में सरकार के स्कूलों के विलय के फैसले का विरोध शुरू कर दिया है. प्रशिक्षु संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो वो पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

UP School News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए उस फैसले के विरोध में जमीन पर हलचल तेज हो गई है, जिसमें प्रदेश के उन प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की योजना बनाई गई है. जिन विद्यालयों में 50 से कम छात्र नामांकित हैं. ऐसे विद्यालय को सरकार के द्वारा अन्य विद्यालय में मर्ज करने की बात सामने आ रही है.

इस निर्णय से अब शिक्षा जगत और अभिभावकों और प्रशिक्षित शिक्षकों के एक बड़े वर्ग के बीच आक्रोश का कारण बन गया है, जिसे लेकर डीएलएड प्रशिक्षु संघ ने मोर्चा खोलते हुए बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

डीएलएड प्रशिक्षु संघ का कहना है कि गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा से दूर करने का काम किया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा प्राइवेट विद्यालय को होगा. इस आदेश को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार के द्वारा यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. 

इस मुद्दे को लेकर अलीगढ़ में विरोध की चिंगारी भड़क चुकी है. जाट महासभा अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष एवं एएमयू के पूर्व छात्र नेता आदेश चौधरी और डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने इस फैसले को शिक्षा के खिलाफ साजिश बताते हुए सरकार को खुली चेतावनी दी है.

सरकार के फैसले का किया विरोध

उन्होंने कहा कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में एक व्यापक शिक्षा बचाओ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. आदेश चौधरी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय न सिर्फ गरीब, ग्रामीण और वंचित तबकों के बच्चों के भविष्य को प्रभावित करेगा, बल्कि यह देश के संविधान में निहित शिक्षा के मौलिक अधिकार का भी घोर उल्लंघन है.

उन्होंने कहा कि यह सरकार की शिक्षा विरोधी नीति का परिचायक है. अगर सरकार वास्तव में सुधार चाहती है तो उसे निजी विद्यालयों को समीपवर्ती सरकारी विद्यालयों में मर्ज करना चाहिए. इससे न केवल सरकारी शिक्षा को मज़बूती मिलेगी, बल्कि समाज में शिक्षा का समावेशी और समतामूलक स्वरूप विकसित होगा. 

उन्होंने कहा कि सरकार को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति पर ध्यान देना चाहिए, न कि स्कूल बंद करने जैसे तुगलकी फरमान थोपने चाहिए, बल्कि जितने भी सरकारी कर्मचारी हैं, उनके बच्चों को सरकारी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने का आदेश जारी करना चाहिए जिससे शिक्षा का स्तर सुधर सके.

इस फैसले से शिक्षा होगी प्रभावित
डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने इस निर्णय को ग्रामीण भारत की रीढ़ तोड़ने जैसा बताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ शिक्षा को प्रभावित करेगा, बल्कि प्रशिक्षु शिक्षकों के भविष्य को भी संकट में डाल देगा. सरकार जिस प्रकार से वर्षों से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लटकाती रही है और अब विद्यालयों को ही बंद कर देना चाहती है, वह दर्शाता है कि मौजूदा सत्ता को ग्रामीण भारत की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है. 

उन्होंने कहा कि अगर रात 2 बजे भी मंदिर खुले रह सकते हैं तो फिर शिक्षा के मंदिर क्यों बंद हों? शिक्षा गरीब, पिछड़े, ग्रामीण और वंचित वर्ग के लिए एकमात्र उजाला है. हम इसे बुझने नहीं देंगे. धर्मेन्द्र चौधरी ने ऐलान किया कि यदि यह निर्णय तुरंत वापस नहीं लिया गया तो प्रशिक्षु संघ पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन शुरू करेगा, जिसमें युवा, छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी एकजुट होकर शामिल होंगे. 

यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, बिजली गिरने की भी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget