एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान, बिजली गिरने की भी चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. आज भी कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने का अनुमान जताया है. 28 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है. रविवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से उमस भी बढ़ गई है. भारी बारिश का इंतजार कर रहे पश्चिमी यूपी के लोगों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. सोमवार को इस क्षेत्र में भी बारिश का होने का अनुमान जताया गया है. सहारनपुर से लेकर रामपुर, सीतापुर समेत कई जिलों में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज 23 जून सोमवार को प्रदेश के दोनों संभागों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में अनेक जगहों पर बारिश होगी, जबकि पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

प्रदेश में आज कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है. 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. 24 जून से मानसून और रफ्तार पकड़ेगा और भारी से भारी बारिश हो सकती हैं. 28 जून तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर और बलिया में कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जगहों पर बिजली गिरने का भी अलर्ट है. 

वहीं नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, संबल, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, झांसी, ललितपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

इसके अलावा कन्नैौज, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और संत रविदास नगर में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. 

प्रदेश में बीते कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है. बीते 24 घंटों में फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा. अगले पांच दिनों में मौसम में कोई बदलाव आने का अनुमान नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना: वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक महिला छात्रावास
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UPSRTC के बेड़े में शामिल होंगी और इलेक्ट्रिक बसें, योगी सरकार ने दी मंजूरी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget