एक्सप्लोरर

यूपी के खिलाड़ियों ने की मेडल लौटाने की बात, क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करने डीएम ऑफिस पहुंचे

Aligarh News: खिलाड़ियों का आरोप है कि अधिकारी ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए स्टेडियम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.डीएम से कार्रवाई की मांग की गई.

UP News:  यूपी के अलीगढ़ में खिलाडियों से अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें खुद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी स्टेडियम में खिलाडियों से ही गाली-गलौच कर रहे हैं. अब खिलाड़ियों ने डीएम से मिलकर क्रीड़ा अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, 20 जून को अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने खिलाड़ियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया. खिलाड़ियों का आरोप है कि अधिकारी ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए स्टेडियम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद खिलाड़ियों ने उसी दिन ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज की थी. उन्होंने इस मामले को राज्य के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के समक्ष भी उठाया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ गई.

सरकार की छवि को नुकसान

खिलाड़ियों का कहना है कि वे वर्षों की मेहनत से उत्तर प्रदेश और अलीगढ़ का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते हैं. ऐसे में अधिकारी का यह व्यवहार न केवल उनका मनोबल तोड़ने वाला है, बल्कि सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है.

डीएम को मेडल लौटाने की चेतावनी

शुक्रवार को दर्जनों खिलाड़ी अपने मेडल लेकर अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि एक-एक मेडल देश और जिले के लिए गौरव की बात है. अगर हमें सम्मान नहीं मिलेगा, तो हम मेडल लौटा देंगे. खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लखनऊ तक आंदोलन करेंगे.

सात दिन में कार्रवाई का भरोसा

डीएम संजीव रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि खिलाड़ियों द्वारा उठाए गए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सात दिन के भीतर जांच पूरी कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले में पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget