एक्सप्लोरर

Aligarh: शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग होने से निकला धुआं, चंद मिनट में ट्रेन हुई खाली

Brake Binding in Shatabdi Express Train: लखनऊ से दिल्ली जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी से अचानक धुआं उठने लगा. पता चला कि ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया है.

UP News: लखनऊ से दिल्ली जा रही 12033 शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने लगा. ट्रेन की एक बोगी से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन के डिब्बों से निकलकर भागने लगे. ट्रेन की बोगी से धुआं उठता देख यात्रियों के बीच खौफ का माहौल पैदा हो गया. यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन की बोगी से कूदने लगे. पता चला कि मामूली ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन से धुंआ निकल रहा है. तब जाकर यात्रियों ने ट्रेन की सीट पर बैठना उचित समझा. शताब्दी एक्सप्रेस अलीगढ़ में दाऊद खां रेलवे स्टेशन और चिरौलिया फाटक के पास पहुंची थी.

शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से निकला धुआं

अचानक बोगी संख्या सी/4 के दोनों चक्कों में ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं उठने लगा. धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली मच गई. कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को रोक दिया गया. मौके पर तकनीकी टीम को बुलाया गया. तकनीकी टीम ने देखा कि ब्रेक चक्के से चिपका हुआ था. फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से दोनों चक्कों की आग बुझाई गई. ब्रेक बाइंडिंग के दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही. दोनों चक्कों से आग बुझाने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया.

रेलवे के अधिकारी ने बड़ी घटना से किया इंकार

ट्रेन अजायबपुर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. एक बार फिर ट्रेन की बोगी से धुआं उठने लगा. ट्रेन को अजायबपुर स्टेशन पर रोक कर खराबी दूर की गयी. इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मचा रहा. खराबी दूर होने के बाद दिल्ली की ओर ट्रेन रवाना की गई. उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के चलते ट्रेन रुकी थी. खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया. ट्रेन में किसी तरह की बड़ी घटना से अधिकारी ने इंकार किया है. 

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में सीएम बदलने पर जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget