एक्सप्लोरर

यूपी में अब अलीगढ़ की जामा मस्जिद पर विवाद, मुगलों के वंशज ने जताया मालिकाना हक

Aligarh Shahi Jama Masjid Controversy: अब अलीगढ़ जामा मस्जिद को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. इसको लेकर पंडित केशव देव नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में एक वाद दायर किया है. जानें पूरा मामला?

Aligarh News Today: अलीगढ़ की शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अलीगढ़ निवासी भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशव देव ने मस्जिद को लेकर एक वाद दायर किया है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि शाही जामा मस्जिद सार्वजनिक भूमि पर बनी हुई है. 

पंडित केशव देव ने इस वाद में शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली को दूसरा पक्ष बनाया था, लेकिन अब इस मस्जिद के मालिकाना हक लेकर एक नया विवाद सामने आया है. मुगल वंशजों ने शाही जामा मस्जिद पर मालिकाना हक जताया गया है.  इस संबंध में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से आई एक चिट्ठी से मामला गर्म हो गया है. 
 
मुगल शासक बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी के जरिये शाही जामा मस्जिद मामले में खुद को तीसरा पक्षकार बताते हुए एक चिट्ठी अलीगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता इंफ्राहिम हुसैन को भेजी है. जिसमें उन्होंने मस्जिद से जुड़े हुए कागजात और खुद को मुगलों के वंशज होने के सबूत पेश किए हैं. 

'मुगलकाल में बनी है मस्जिद'
दावा किया जा रहा है कि एक चिट्ठी अलीगढ़ पहुंची है. इस पत्र में शाही जामा मस्जिद की सुनवाई के दौरान तीसरे पक्षकर के रूप में 15 फरवरी को इफ्राहिम हुसैन के जरिये दावा ठोका जाएगा. 

वरिष्ठ अधिवक्ता इफ्राहिम हुसैन ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि अलीगढ़ की शाही जामा मस्जिद का निर्माण मुगल शासन काल में हुआ था. जिस जमीन पर मस्जिद बनी है, वह मुगलों की थी. उन्होंने कहा कि उस दौरान बनी हुई इस मस्जिद को लेकर तब से लेकर आज तक कोई भी वाद विवाद सामने नहीं आया, लेकिन अब कुछ लोग इस मस्जिद को सरकारी भूमि बता रहे हैं. 

मुगल वंशज ने ठोका दावा
इफ्राहिम हुसैन ने बताया कि मुगलों के शासनकाल में इस मस्जिद पर उनका हक हुआ करता था, लेकिन जब उनके वंशज तेलंगाना चले गए तो कुछ लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए इस मस्जिद पर दावा कर दिया. उन्होंने बताया कि मस्जिद के असली वंशज प्रिंस ने चिट्ठी के माध्यम से यहां कागजात भेजे हैं. इसके माध्यम से मस्जिद के असली हकदार और मुगलों के वंशजों के रूप में 15 फरवरी को इस पर दावा पेश करेंगे. 

वरिष्ठ अधिवक्ता इफ्राहिम हुसैन ने कहा कि इससे बड़ा सबूत किसी को क्या चाहिए कि भारत पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों की कब्र भी इस मस्जिद में बनी हुई है, देश में कोई ऐसी जगह नहीं है जिसमें मस्जिद में शहीदों की कब्र बनी हुई हो.

क्या है मस्जिद का इतिहास
मुगलकाल में मुहम्मद शाह (1719-1728) के शासनकाल में कोल के गवर्नर साबित खान ने 1724 में इस मस्जिद का निर्माण शुरू कराया था. 1728 में मस्जिद बनकर तैयार हो गई थी, जबकि जामा मस्जिद में 1857 की क्रांति के 73 शहीदों की कब्रें भी हैं. इस पर भारतीय पुरातत्व विभाग कई साल पहले सर्वे भी कर चुका है.

यह अलीगढ़ की सबसे पुरानी और भव्य मस्जिदों में से एक है, लेकिन अब मुगल शासक बादशाह बहादुर शाह जफर के वंशज प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी के जरिये चिट्ठी के माध्यम से 15 फरवरी को तीसरे पक्षकार के रूप में दावा ठोंकने के लिए कागजात भेजे हैं. जिसको कोर्ट के समक्ष अगली सुनवाई पर पेश किए जाएंगे.

इससे पहले पंडित केशव देव ने पिछले दिनों सीनियर सिविल जज के न्यायालय में वाद दायर किया था. इसमें उन्होंने जामा मस्जिद को प्राचीन हिंदू मंदिर होने का दावा किया था. पंडित केशव देव ने दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, इस मामले में उन्होंने मस्जिद  मुतव्वली एम सूफियान को प्रतिवादी बनाया है. फिलहाल इस मामले में 15 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें: AMU में बीफ बिरयानी के नोटिस पर मचा बवाल, हंगामे के बाद अब प्रशासन ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget