एक्सप्लोरर

Aligarh News: भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर सुर्खियों में आईं रूबी आसिफ खान का बनाया फेक ट्विटर अकाउंट, केस दर्ज

UP News: अलीगढ़ में अपने घर में गणेश मूर्ति स्थापित कर सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान का किसी ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया. पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

Ruby Asif Khan News: अलीगढ़ (Aligarh) में अपने घर में गणेश मूर्ति स्थापित कर सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) का किसी ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया. रूबी ने फेक आईडी बनाने की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की. रूबी अपने पति आसिफ खान के साथ आज एसएसपी कार्यालय स्थित साइबर क्राइम के ऑफिस में पहुंची और अपनी शिकायत दी. मामले पर पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

पिछले दिनों रूबी आसिफ खान ने अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी जिसके बाद उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था. इससे वह कई मौलानाओं के निशाने पर आ गई थी. अब उनकी फेक आईडी बनाकर उनके नाम को बदनाम किये जाने की साजिश रची जा रही है. इसको लेकर रूबी आसिफ खान ने अलीगढ़ पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई. रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ी नेता हैं.

एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई

रूबी ने बताया कि उनका फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया. उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि उसमें गलत-गलत भद्देृ-भद्दे कमेंट जो मैं कहना नहीं चाहती इस तरह के उसमें अल्फाज लिखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि जो भी जिहादी सोच रखने वाले होंगे जो मुझे बदनाम करना चाहते हैं, वह लोग ऐसा काम कर रहे हैं. अच्छी सोच वाले ऐसा काम नहीं करेंगे. रूबी ने कहा कि मैं एसपी के ऑफिस पर शिकायत करने आई हूं. इससे पहले भी मैंने शिकायत दर्ज कराई है जो भी मेरे साथ हो रहा है लेकिन अभी तक उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई. संदिग्ध लोग घर के बाहर घूमते रहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं जो टि्वटर पर मेरा अकाउंट बनाया है उसकी जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उस को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए. ये मुझे बदनाम करने की साजिश है.

पति ने बताया बदनाम करने की कोशिश की जा रही

रूबी के पति आसिफ खान ने बताया कि मेरी पत्नी के नाम से किसी ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है जो दो दिन पहले संज्ञान में आया. उस पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने ने बताया कि एसपी नहीं मिले तो साइबर सेल में अपनी तहरीर दे दी. उन्होंने बताया कि जिसने भी यह फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया है वह मेरी पत्नी को तरह तरह से बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. जब से इन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है और विसर्जन किया है तब से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. अब हर तरह से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कभी कहते हैं हिंदू बन रही है. इस तरीके से मैं चाहता हूं कि इसकी जांच कराई जाए.

साइबर क्राइम सीओ ने ये कहा

मामले पर साइबर क्राइम की सीओ नीलम शर्मा ने बताया कि साइबर थाने पर रूबी आसिफ खान द्वारा बताया गया है कि उनकी फेक ट्विटर आईडी बना दी गई है. उन्होंने जो एप्लीकेशन दी है उसे बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी और आगे इसमें जो भी चीजें हैं उन्हें संज्ञान लिया जाएगा. फेक आईडी के माध्यम से महिलाओं के साथ काफी उत्पीड़न हो रहा है. उन्होंने बताया कि हमारे पास इस तरह की शिकायतें आई है, उनका संज्ञान लिया जा रहा है और एप्लीकेशन को देखा जा रहा है. 

Lumpy Virus: लंपी वायरस से गायों की मौत ने पकड़ा सियासी तूल, मायावती के बाद अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरा

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड की जांच करेगी SIT, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिये ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget