एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में 3 दिन से लापता बच्चे का अधजला शव खेत से मिला, भाई का दोस्त निकला कातिल

UP News: अलीगढ़ पुलिस ने 3 दिन से लापता बच्चे की अधजली लाश बरामद कर ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Aligarh News: जनपद अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के महसुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार देर रात गांव के बाहर बाजरे के खेत से तीन दिन से लापता एक 11 वर्षीय बालक का अधजला शव बरामद हुआ. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  फॉरेंसिक जांच कराई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली इगलास के गांव महसुआ गांव निवासी अशोक कुमार का सबसे छोटा बेटा प्रशांत (11 वर्ष) बीते  17 जून की शाम को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने पूरे गांव में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन पिता अशोक कुमार ने इगलास थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित कर दी गईं, जो लगातार बालक की खोज में लगी रहीं.

संदिग्ध गतिविधियों से टूटा शक, आरोपी ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान गांव के ही एक युवक मनोज की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं. शुक्रवार को उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि प्रशांत को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जलाया और फिर गांव के बाहर बाजरा के खेत में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया.

रात भर चला शव की खुदाई का अभियान
मनोज की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की खुदाई करवाई. कुछ ही देर में मिट्टी के नीचे से बालक का अधजला शव बरामद हो गया. पुलिस ने तत्काल मृतक के बड़े भाई अभ्यांश और अन्य रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया. माता-पिता को रातभर यह दर्दनाक खबर नहीं दी गई, ताकि उनका मानसिक संतुलन न बिगड़े.

साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग की भी तैयारी
पुलिस अब आरोपी मनोज की साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग कराने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इतनी क्रूरता से हत्या क्यों की. क्या वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है या इसके पीछे कोई और गहरी वजह है? स्थानीय सूत्रों के अनुसार मनोज अक्सर अकेला रहता था और किसी से ज्यादा घुलता-मिलता नहीं था.

प्रभारी अधिकारी ने दी जानकारी
एसपी देहात अमृत जैन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. यदि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे हत्या का सही कारण, समय और संभावित यौन उत्पीड़न की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. रिपोर्ट आने के बाद आगे की धाराओं में परिवर्तन किया जा सकता है. प्रशासन ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और कानूनी मदद मुहैया कराई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget