एक्सप्लोरर

अलगीढ़ में फर्जी नोट बनाने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार, हजारों फर्जी नोट भी हुए बरामद

Aligarh Crime News: अलगीढ़ में फर्जी नोट बनाने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया.

Aligarh Latest News: अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अलग अलग राज्यों में नकली नोट बनाकर लोगों को सप्लाई कर रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी के सपने चकनाचूर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उपरोक्त आरोपी की तरफ से जिस तरह से काम किया जा रहा था, उस तरह से आरोपी का नेटवर्क हर दिन जालसाजी के मामले में अपने नेटवर्क को पुख्ता कर रहा था, जो आगे आने वाले समय में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते ही उसके नेटवर्क में मौजूद लोगों को भी तलाशना शुरू कर दिया है, जिससे पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.

नोट बनाने वाला केमिकल बरामद 

दरअसल अलीगढ़ के थाना क्वार्सी  पुलिस ने आज हरियाणा के सोनीपत निवासी संजीव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को अवैध रूप से जाली नोट बनाने की सामग्री बरामद हुई है. जिसमें मुख्य रूप से नोट बनाने में उपयोग किया जाने वाला केमिकल और पेपर के बंडल शामिल हैं.

अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस 

पकड़े गए शातिर अभियुक्त संजीव पर एक दर्जन के करीब धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं. 100 और 500 रुपए के जाली नोट बनाकर उन्हें ऑर्डर पर सप्लाई करना वह खुद ही मार्केट में नोटों को चलाना मुख्य रूप से इस आरोपी का कारोबार था. पुलिस अब इसके पीछे के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार अब इस मामले में जितने भी लोग हैं और जो बड़ा गिरोह है, उसका भंडाफोड़ करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. जो मुख्य रूप से जाली नोटों को बनाने में और उनकी खपत करने में शामिल है. साथ ही शातिर अभियुक्तों की धड़पकड़ का काम करने के लिए पुलिस के खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है. कुल 52,600 रुपये की अवैध जाली नगदी पुलिस ने अभियुक्त संजीव से बरामद की है.

क्या कहते हैं सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन

सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन ने बताया कि अलीगढ़ की क्वार्सी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर अवैध रूप से जाली नोट बनाने और उनकी खपत करने वाले संजीव नाम मे अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है. हरियाणा के सोनीपत निवासी संजीव पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक दर्जन के करीब आपराधिक मुकद्दमे धोखाधड़ी के पहले से दर्ज हैं. इस व्यक्ति को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के महेशपुर इलाके से गिरफ़्तार किया है. इसके पास से नोट बनाने में उपयोग किये जाने वाले पेपर के बंडल सहित केमिकल और अवैध रूप से बनाए गए. 100 और 500 रुपयों के कुल 52,600 रुपये बरामद किए हैं. इनमें 100 रुपये के 11 नोट और 500 रुपये के 103 नोट शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: CM योगी का सचिव बनकर डीएम के क्लर्क को किया था कॉल, साइबर ठग के खिलाफ FIR दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget