एक्सप्लोरर

Aligarh News: मोबाइल छीनकर भाग रहा था चोर, युवक ने ट्रेन से कूद कर बचाया फोन, गंवाई जान

UP News: अलीगढ़ के रहने वाले जुबैर ने ट्रेन में बहादुरी का परिचय देते हुए चोर के कब्जे मोबाइल तो बचा लिया लेकिन वह खुद जिंदगी की जंग हार गया. GRP ने चोर को पकड़ लिया है.

Aligarh News: अलीगढ़ में हुई सनसनीखेज वारदात ने सभी को झकझोर के रख दिया. वारदात करने वाले को मौके से ही पकड़ लिया गया लेकिन जिस युवक के साथ वारदात हुई वह युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया. जिसको लेकर स्टेशन पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया. हर कोई युवक की इस जांबाजी को देखकर दंग रह गया. जुबैद और जुबेर दो दोस्त अलीगढ़ से किसी काम को लेकर दिल्ली की ओर ट्रेन से जा रहे थे. ट्रेन में बैठे जुबेद का फोन खिड़की पर हाथ में लगा हुआ था लेकिन मेहरवाल के समीप एक अज्ञात चोर ने खिड़की से उसका मोबाइल को छीन लिया. चोर का पीछा करते हुए ट्रेन में से ही छहलांग लगा दी. तभी जुबैद का सिर स्टेशन में लगे खंभे से टकरा गया. पुलिस ने चोर को पकड़ लिया लेकिन जुबैद जिंदगी की जंग हार गया. 

दरअसल, अलीगढ़ के महरवाल रेलवे स्टेशन पर एक चोर ने चलती ट्रेन में बैठे यात्री के मोबाइल को छीन लिया. अपने मोबाइल को वापस पाने के लिए यात्री युवक ट्रेन से कूद पड़ा लेकिन वह कूदते ही एक खंभे से जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक के साथी को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो वह भी चलती ट्रेन से उतरा तो उसके भी चोट आ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  वहीं, घायल को उपचार हेतु मेडिकल भेज दिया गया. इधर शिकायत के आधार पर चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

परिवारवालों ने की कार्रवाई की मांग
मृतक युवक और उसके दोस्त की शिनाख्त ऊपर कोतवाली इलाके के भुजपुरा निवासी मृतक जुबैद और घायल जुबेर के रूप में हुई है. पुलिस की गिरफ्त में आए चोर ने अपना नाम फैजान बताया है. पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा जुबैद अपने दोस्त जुबेर के साथ काम से दिल्ली जा रहा था. मेहरवाल के समीप ट्रेन से चोर ने उसका मोबाइल छीन लिया, उसने चोर का पीछा किया जिसके कारण वो चलती ट्रेन से कूंद गया.

जुबैद का सिर खंबे से टकराने से मौत हो गई और उसका दोस्त जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वालों ने इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी के द्वारा बताया गया एक चोर को के द्वारा मोबाइल छीनने की सूचना प्राप्त हुई थी आरोपी चोर को हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: गोंडा में खतरे के निशान के पार पहुंची घाघरा नदी, इन इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget