एक्सप्लोरर

Aligarh Name Change: अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास, अब इस नाम से जानी जाएगी तालानगरी!

Aligarh Name Change News: अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार को बताया कि मुझे उम्मीद है कि प्रशासन प्रस्ताव पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा.

Aligarh Name Change: यूपी के अलीगढ़ जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम से पास हो गया है. अब इस फैसले पर प्रशासन की मुहर का इंतजार है. अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने मंगलवार (7 नवंबर) को कहा कि कल एक बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था. सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया.

उन्होंने आगे कहा कि अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा. मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा. यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है. तालानगरी का नाम बदलने का ये प्रस्ताव बीजेपी पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर पास किया गया है. 

अलीगढ़ का नया नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास

अलीगढ़ नगर निगम की इस बैठक में काफी हंगामा भी हुआ. हंगामे के बीच बीजेपी पार्षद ने जिले का नया नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव दिया. ये पहला मौका नहीं है जब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की मांग की गई. इससे पहले भी बीजेपी नेता इस तरह की मांग करते आए हैं.

ताला उद्योग के लिए मशहूर है अलीगढ़

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक अहम व्यापारिक केंद्र है और अपने ताला उद्योग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. अलीगढ़ के ताले दुनिया भर में निर्यात किये जाते हैं. इसके अलावा अलीगढ़ अपने पीतल के हार्डवेयर और मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है. अलीगढ़ देश का एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र भी है. यहां 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं. जिनमें अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को दिया समर्थन! सपा-कांग्रेस विवाद पर पहली बार बोले RLD चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget