एक्सप्लोरर

AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद एक्शन में पुलिस; केस दर्ज

AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान की कौम को लेकर विवादित बयान दिया है।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल जारी है और इसी के साथ विवादित बयानों का भी सिलसिला चरम पर पहुंच चुका है। इसी कड़ी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन (Faizul Hasan)ने भी सभी मर्यादाओं को लांघते हुए एक कौन के नाम पर किसी भी देश को बर्बाद करने की धमकी वाला बयान दे डाला है। एएमयू में CAA के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए वो ये बोल गए कि मुसलमान वो कौम है, जो किसी देश को बर्बाद करने पर आ जाये, तो छोड़ेंगे नहीं। अपने इस बयान पर विवाद खड़ा होता देखा, बाद में वे अपनी सफाई में कहते दिखे कि धर्म के आधार पर बंटवारे की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

हसन ने विवादित बयान में क्या कहा?

एएमयू को छात्रों को संबोधित करते हुए फैजुल हसन ने कहा था, ' दुनिया में कहीं सब्र देखना है, तो हिंदुस्तान के मुसलमानों का देखिए। 1947 से 2020 तक मुसलमान सब्र कर रहा है कि हिंदुस्तान टूट ना पाए।' वे यहीं नहीं रुके, इसके आगे जो उन्होंने बोला वो एक कौम को भड़काने वाला बयान था।

उन्होंने ये बयान एएमयू में 22 जनवरी की देर शाम धरने पर दिया, जो गुरुवार को देखते ही देखते वायरल हो गया। फैजुल हसन के इस बयान की बीजेपी नेताओं समेत प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी और कईयों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

शाह को लेकर बोलें- 12वीं के बच्चों से भी डिबेट नहीं कर पाएंगे

अपने संबोधन के दौरान फैजुल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। हसन ने कहा कि वो एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर डिबेट करने की चुनौती दे रहे हैं। शाह यहां आएं और हमारे 12वीं क्लास के छात्रों से डिबेट करें। उनसे भी वो जीत नहीं पाएंगे।'

अपनी सफाई में बोले हसन

अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद सफाई में हसन ने कहा कि किसी भी सरकार से उनको नफरत नहीं है, लेकिन धर्म के आधार पर बंटवारे की राजनीति नहीं होनी चाहिये।

हालांकि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने हसन के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इनके जैसे लोगों के बयान से देशभक्त मुस्लिम समुदाय कठघरे में खड़ा होता है। वहीं, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने हसन के बयान को देशविरोधी बताया है।

वहीं, अलीगढ़ के एसएसपी ने एएमयू कैंपस के अंदर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन का आपत्तिजनक बयान वाले वीडियो को वायरल होने के बाद थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कराने की बात कही है। धारा 153 ए के तहत यह मामला थाना सिविल लाइन्स में दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

CAA Protest: यूपी पुलिस की रवैये से देश की छवि हुई खराब, हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

हल्द्वानी- CAA के विरोध पर धारा 144 लागू, महिलाएं दे रही हैं धरना | ABP Ganga

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget