एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: जेएनयू-जामिया के बाद अब AMU में लगा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के पोस्टर, प्रशासन ने उठाया ये कदम

Aligarh News: एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कुछ बाहरी तत्व पोस्टर लगा कर फरार हो गए, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को पता चला तो उन्होंने पोस्टर को हटा दिया.

AMU BBC Documentary Screening: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का मामला ठंडा होता नजर नहीं नहीं आ रहा है. जेएनयू, जामिया और डीयू के बाद अब यह मामला अलीगढ़ तक पहुंच गया है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में गुरुवार शाम को विवादित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के पोस्टर लगाने की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. जैसे ही विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने इन पोस्टर को तत्काल से फाड़ दिया. 

अंधेरी रात में लगाए गए पोस्टर

बताया जाता है कि ये पोस्टर कुछ लोग देर रात में चुपके से लगाकर फरार हो गए. इसकी जानकारी जब वहां के सुरक्षाकर्मियों को हुई तो उन्होंने तत्काल इन पोस्टर को फाड़ दिया. हालांकि पोस्टर लगाने वाले कौन थे, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पोस्टर पर लिखा था, इंडिया द मोदी क्वेश्चन, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री, स्कैन एंड रेसिस्ट. गौरतलब है कि इस पोस्टर पर एक बारकोड भी दिया गया था, जिसे स्कैन कर इसे देखने की अपील की गई थी. 
 
बाहरी तत्व ने की शरारत

वहीं, इस मामले पर एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि यूनिवर्सिटी में जो आइसोलेटेड जगह है, वहां पर अंधेरा रहता है. मौका पाकर कुछ बाहरी शरारती तत्व पोस्टर लगा कर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाकर्मियों के नोटिस में आया, तो उन्होंने उसको फौरन हटा दिया. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इसमें यूनिवर्सिटी के कोई बच्चे शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक दो-तीन जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे, जिसे फौरन ही सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया है. उन्होंने कहा कि बाहरी शरारती तत्वों ने AMU के अंदर प्रॉब्लम क्रिएट करने की कोशिश के तहत इस काम को अंजाम दिया है. 

जेएनयू, जामिया व डीयू में भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर भारत सरकार ने बैन लगा रखा है. इसके बावजूद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्युमेंट्री दिखाए जाने पर एबीवीपी और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी. वहीं, जामिया में भी इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने पर अड़े छात्रों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोक दी थी. वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 बजे तक का दिया समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget