एक्सप्लोरर

Aligarh Crime News: सनकी आशिक ने शादीशुदा महिला और खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

Aligarh News: घटना खैर थाना क्षेत्र के गौमत चौराहे की है. बताया जा रहा है कि लड़के और महिला का कई साल से प्रेम प्रसंग था.

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने शादीशुदा महिला को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. घटना खैर थाना क्षेत्र के गौमत चौराहे की है. बताया जा रहा है कि लड़का और महिला का कई साल से प्रेम प्रसंग था. महिला की शादी हो गई थी और उसने लड़के से मिलना बंद कर दिया था. आज शाम लड़का महिला के घर पर आया और आते ही उसके और महिला के बीच में कुछ छीना झपटी हुई. जिसके बाद वह महिला को गोली मारकर फरार हो गया.

भागकर खुद को मारी गोली

महिला को गोली उसके हाथ में लगी. गोली की आवाज सुनकर आपपास के लोग लड़के के पीछे भागे. लड़के ने भागकर एक दुकान के अंदर खुद को गोली मार ली. दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लड़का उसके घर पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और महिला उस से बचने के लिए भाग रही है. 

गौमत चौराहे पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली रेनू और खैर की नई बस्ती के रहने वाले विनोद के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. आज गौमत चौराहे पर रेनू के घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ. जिसके बाद विनोद ने रेणु के ऊपर गोली चला दी.

UP News: अखिलेश यादव के घर बाहर फोर्स तैनात, सपा मुख्यालय पर बैरिकेडिंग, विधायकों के निकलने पर पाबंदी

गौमत चौराहे के ही देवेंद्र ने बताया कि एक लड़का आया था चौराहे की तरफ से भागता हुआ अंदर हॉस्पिटल में घुस गया. हम बाहर खड़े हुए थे. मरीज थे नहीं. इतनी देर में उसने अपने गोली मार ली. मैंने पुलिस को फोन किया दरोगा जी को और दरोगा जी आए और उसको लेकर गए.

आरोपी की हालत नाजुक

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ नगेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे पास में घायल अवस्था में खैर से युवक आया है. जिसका नाम विनोद बताया जाता है. उसके सिर में राइट साइड में गन शॉट का घाव का निशान है. उसकी स्थिति नाजुक है. उसको प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद मेडिकल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें

Noida News: ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों ने विरोध में की दुकानें बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
अमेठी में 4 दिन से लापता महिला का शव मिला, जबरन ले गए थे नंद-नंदोई
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
उत्तराखंड सरकार ला सकती है नई EV नीति, इन वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget