एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में युवाओं में बढ़ रही हार्ट की बीमारी, 25 दिनों में दिल का दौरा पड़ने से 5 लोगों की मौत

Aligarh Latest News: अलीगढ़ में पिछले 25 दिनों में दिल का दौरा पड़ने से पांच लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है. इस बीमारी ने युवाओं और बच्चों की चिंता बढ़ा दी है.

Aligarh Heart Attack News: ताले और तालीम के नाम से मशहूर अलीगढ़ इन दिनों हार्ट अटैक की बीमारी से जूझता नजर आ रहा है. हार्ट अटैक की बढ़ती बीमारी ने लोगों को भारी चिंता में डाल दिया है. इस बीमारी से ज्यादातर युवा उम्र प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते सबसे ज्यादा चिंता युवाओं और बच्चों के परिजनों को है. पिछले 25 दिनों में हार्ट अटैक के कारण 5 मौतों ने हर किसी को झकझोर दिया है.

वहीं बीते शनिवार अलीगढ़ के थाना छर्रा के लोधी नगर निवासी एक 8 साल की दीक्षा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दीक्षा तीसरी कक्षा की छात्रा थी. वह घर में खेल रही थी, तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा तेज दर्द के कारण वह जोर-जोर से चीखने लगी. परिवार के लोग समझे कि खेलते समय उसे चोट लगी होगी, लेकिन दीक्षा ने बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है. इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गई. परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम बच्ची की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को सीने में जो दर्द हुआ, वह हार्ट अटैक का संकेत था. बच्ची का दिल इस आघात को सहन नहीं कर पाया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. हालांकि, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिससे मौत के असली कारण की पुष्टि नहीं हो सकी.

मॉर्निंग वॉक पर गए लड़के की हार्ट अटैक से मौत
दीक्षा की मौत और अब से दो दिन  पहले शुक्रवार को छर्रा थाना क्षेत्र में एक और बच्चे की मौत हार्ट अटैक से होना बताया गया. बताया जाता है कि, 14 वर्षीय मोहित चौधरी, जो सिरौली गांव का निवासी था, सुबह दौड़ने के लिए घर से निकला था. अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ वह खेत में दौड़ लगा रहा था. दो चक्कर लगाने के बाद वह अचानक गिर गया और बेहोश हो गया. परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. दो दिनों में बच्चों की हार्ट अटैक से मौत की यह दूसरी घटना थी. जब दोनों मौत की कंडीशन में दर्द होना बताया गया.

पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष छर्रा राजेश कुमार से बातचीत की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि, जिस दिन बच्चे की मौत हुई, उस दिन बच्चा स्कूल पढ़ने नहीं गया था. बच्चे की अचानक दौड़ते हुए मौत हो जाने की सूचना मिली थी. परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. किसी तरह की कोई तहरीर थाने पर प्राप्त नहीं हुई.

25 दिनों में दिल का दौरा पड़ने से पांच लोगों की मौत
पिछले 25 दिनों में अलीगढ़ में हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें छोटे बच्चों से लेकर युवा तक शामिल हैं. जिसमे 8 साल की दीक्षा की खेलते समय मौत हो गई, 14 साल के मोहित की दौड़ते समय मौत. 20 साल की ममता, जो खैर के अर्राना गांव की निवासी थी, उसकी दौड़ते समय मौत हो गई. 20 नवंबर को एएमयू के पूर्व कुलपति के बेटे की भी हार्ट अटैक से मृत्यु होना बताया गया है, साथ ही 5 नवंबर को डॉक्टर लवनीश अग्रवाल की भी इसी तरह मौत हो गई, जिसको लेकर एक बार फिर हार्ट अटैक की बीमारी को लेकर अलीगढ़ में लोग चिंतित नजर आ रहे हैं

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का मानना है कि 'बदलती जीवनशैली, खानपान की गलत आदतें और तनाव' बच्चों और युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों को बढ़ा रहे हैं. पहले यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब यह युवाओं और बच्चों तक पहुंच गई है. हर रोज किसी न किसी क्षेत्र में हार्ट अटैक से मौत की खबर आ रही है. इससे अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गए हैं. माता-पिता अब बच्चों की खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: 'संभल में सपा के दो गुंडे, दंगाई आपस में लड़े...' डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget