एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के किसान की बेटी ने जिले में लहराया परचम, इतने नंबर लाकर 12वीं में किया टॉप

UP News: अलीगढ़ तहसील के इगलास कस्बे में रहने वाली शिखा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में टॉप किया है. जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है. उसका लक्ष्य आईएएस बनना है.

Aligarh News: अलीगढ़ तहसील के इगलास कस्बे में रहने वाली शिखा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में इंटरमीडियट में पहला स्थान हासिल किया है, जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है. पारिवारिजनों के द्वारा शिखा की सफलता को लेकर उसेके और आगे जाने की उम्मीद जताई है. जब शिखा के परिवार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा रहे हैं, उन्हें ऐसे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपनी बेटियों को ज्यादा शिक्षित करना चाहिए. 

जब शिखा से उसकी सफलता के बारे में बातचीत की गई, तो उसने इसका श्रेय अपनी मेहनत के साथ-साथ अपने परिवार और शिक्षकों को दिया. वहीं दूसरी ओर बताया जाता है शिखा सोशल मीडिया से दूरी बनाने के साथ प्रत्येक दिन 5 घंटे लगातार पढ़ाई किया करती थी. शिखा का कहना है उसका लक्ष्य आईएएस (IAS) बनना है. शिखा का मानना है कि भले ही नेताओं पर करप्शन के आरोप लगते रहते हैं लेकिन देश की असली सेवा IAS अधिकारी ही कर सकता है. यही वजह है कि वह IAS बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती है. 

किसान की बेटी बनी टॉपर

किसान परिवार से ताल्लुख रखने वाले अतेंद्र बघेल अपनी पत्नी रूपवती, दो बेटों अभिषेक और दीपांश तथा बेटी शिखा के साथ कस्बे के असावर पुल के पास रहते हैं. अतेंद्र खुद खेती करते है, पत्नी घर के काम करती है और बच्चे पढ़ाई कर रहे है . आर्थिक तंगी के बावजूद अतेंद्र ने कभी भी अपने हालात का असर बच्चों की पढ़ाई पर नहीं पड़ने दिया. यही वजह है कि आज उनकी बेटी शिखा ने जिले में अच्छे नम्बर लाकर टॉप किया है. अतेंद्र को अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व है.

शिखा ने 500 में से 451 अंक हासिल कर 90.2% के साथ जिले में टॉप किया है. उसकी इस सफलता पर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा कस्बा खुशी से जश्न मना रहा है. 

कॉलेज के सम्मान समारोह से बढ़ा उत्साह

जिस कॉलेज से पढ़ाई कर शिखा ने जिले में टॉप किया है, उसी कॉलेज के अन्य छात्रों ने भी तहसील स्तर पर टॉप किया है. उसके  संचालक गौरव शर्मा और संरक्षक हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि विष्णुदत्त इंटर कॉलेज की स्थापना इगलास क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी. सालो की मेहनत के बाद अब यह कॉलेज प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र बन चुका है, जो तहसील ही नहीं बल्कि जिले का नाम भी रोशन कर रही हैं. 

ऐसे छात्रों के प्रोत्साहन के लिए कॉलेज सम्मान समारोह आयोजित करता है,  जिससे छात्रों का मनोबल शिक्षा के प्रति बढ़ाता है और मेधावी छात्रों के साथ उनके परिजनों को सम्मानित किया गया है.  

'अगर किसी ने छेड़ा तो...', पहलगाम हमले पर CM योगी को पाकिस्तान को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget