एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ के मशहूर जवाहर पार्क पर प्रशासन की सुस्ती के चलते लगा ताला, लोग परेशान, सैर करना भी मुश्किल

Aligarh News: अलीगढ़ का जवाहर पार्क शहर के सबसे बड़े हरे भरे स्थानों में से एक है. बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन से लेकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन, ताले की वजह से यहां लोगों का आना बंद हो गया है.

Aligarh Jawahar Park: कहते हैं एक तंदुरुस्ती हजार नियामत होती हैं. अगर सेहत सही है तो दुनिया की हजार नियामत आपके सामने होंगी. शहरों में लोगों के व्यायाम या टहलने के लिए पार्क बनाए जाते हैं. अलीगढ़ शहर में मुख्यालय के सामने शहर का सबसे पुराना और बड़ा पार्क है, जो यहाँ के लोगों को काफ़ी प्रसिद्ध था, जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह और शाम की ताजी हवा लेने पहुंचते थे. लेकिन, इन पिछले काफ़ी समय से इस पार्क पर ताला लगा दिया गया है. जिससे लोग काफ़ी परेशान हैं. 

दरअसल अलीगढ़ का जवाहर पार्क शहर के सबसे बड़े हरे भरे स्थानों में से एक है. बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों तक की जरूरत को लेकर यहां पर विकास कराया गया है. यह जवाहर पार्क 42 एकड़ में बना हुआ है. इस पार्क का रंग रूप बदलकर मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया गया है. इस पार्क में ज्यादातर हर्बल पौधे लगे हुए हैं. जिसकी सुगंध लेने के लिए तमाम लोग सुबह और शाम यहां पर टहलने के लिए आते थे, लेकिन ताला लगने की वजह से अब उनका आना बंद हो गया है. 

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से इसका विकास कराया गया है. पार्क का निर्माण पुराना है फिर भी यहां के निवासियों के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय पार्को में से एक है. जवाहर पार्क को कुल 22 करोड़ रुपए का बजट इस पार्क को सुंदर और भव्य बनाने के लिए प्रस्तावित हुआ था अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियर विभाग की ओर से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया था. आने वाले समय में पार्क में ओपन ऑडिटोरियम बनेगा, साउंड एंड लाइट की जुगलबंदी वाला सिस्टम लगाया जाना है. 

Haldwani Violence: हल्द्वानी में कर्फ्यू, दंगाइयों को गोली मारने का आदेश, स्कूल बंद, हाईकोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई

पार्क पर लंबे समय से लगा ताला
साल 1950 में 42 एकड़ में बने इस पार्क का रखरखाव वर्तमान में उद्यान विभाग के पास है. जिला उद्यान अधिकारी का कार्यालय भी इसी पार्क में बना है. 5 रुपए की टिकट लेकर इस पार्क में प्रवेश मिलता है. रोजाना आने वाले लोगों को ₹60 में पूरे माह का पास जारी कर दिया जाता है साथ ही उद्यान विभाग की नर्सरी भी इस पार्क में है.लेकिन, लंबे समय से इस पार्क के बंद होने के कारण लोगों का आवागमन यहां बंद हो चुका है महज 5 रुपये की टिकट से इस पार्क में सैर की जाती थी, लेकिन प्रशासन की सुस्ती के चलते इस पार्क को तालों में कैद कर दिया गया है.

पार्क पर ताला लगाने के बारे में जब अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नवम्बर 2022 से पार्क के सौंदरीकरण कार्य को लेकर काम चल रहा है जनता का पार्क में आना जाना फिलहाल की स्थिति में बंद है. स्मार्ट सिटी के तहत पार्क का सौंदरीकरण कराया जा रहा है जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक पार्क बंद रहेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget