एक्सप्लोरर

Aligarh: अलीगढ़ में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा तौलिया

Aligarh News: अलीगढ़ में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. उनका कहना है कि इसकी वजह से महिला की जान जा सकती है. स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Aligarh Latest News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में डॉक्टरों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. जहां एक प्राइवेट अस्पताल में महिला डिलीवरी के दौरान पेट में तोलिया छोड़ दी. महिला की जब तबीयत बिगड़ी तब इसका पता चला. जिसके बाद उसका दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

ये मामला अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां, रहने वाले विकास कुमार की पत्नी को चार महीने पहले जीटी रोड पर स्थित शिव महिमा अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया गया था. महिला ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया. लेकिन, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया. 

दोबारा ऑपरेशन कर निकाला गया तौलिया
डिलीवरी के बाद महिला को घर लाया गया, जिसके बाद उसने पेट में दर्द की शिकायत की. इस पर डॉक्टरों ने उसे दवाई खाने की सलाह देकर वापस लौटा दिया. लेकिन, जब तबीयत ज़्यादा बिगड़ने लगी तो परिजन उसे दूसरे अस्पताल में ले गए जहां पता चला कि महिला के पेट में तौलिया है. जिसके बाद उसका दोबारा ऑपरेशन कराया गया और तौलिया को निकाला गया. 

इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. महिला के पति ने शिव महिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से महिला की तबीयत बिगड़ने की बात कही तो उन्होंने दवाई देकर वापस कर दिया और कहा कि इससे ठीक हो जाएगा. डॉक्टरों की इस लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी की जान खतरे में आ गई थी. 

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. सीएमओ ने बताया कि हमें ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं. इसके साथ ही कुछ पैसे लेने की भी बात आई है. मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. आरोपियों का कार्रवाई की जाएगी. 

'किसी और से करती है प्यार...', पत्नी से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget