एक्सप्लोरर

'किसी और से करती है प्यार...', पत्नी से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Sambhal Suicide News: यूपी के संभल में एक पति ने अपनी पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर ली. उसने अपने हथेली और हाथ पर सुसाइड नोट भी लिखा है. तो वहीं पिते के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sambhal Suicide Case: उत्तर प्रदेश के संभल में दो दिन तक पत्नी ने रोटी नहीं दी तो तंग आकर पति ने आत्महत्त्या कर ली और अपने हाथ की हथेली पर लिखा कि पत्नी मुझे दो दिन से रोटी नहीं दे रही है. मेरी पत्नी किसी और से प्यार करती है. वह मुझे मरवाना चाहती है, इसलिए मैं पत्नी की बेवफाई से तंग आ कर आत्महत्त्या कर रहा हूं. इसके लिए मेरी पत्नी जिम्मेदार है. पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस से पूछताछ शुरू कर दी है.

मामला संभल जनपद के धनारी थाना इलाके के बमनपुरी गांव का है, जहां 28 साल के हेमंत ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. करीब दो साल पहले बदायूं की रहने वाली चंद्रकला से हेमंत की शादी हुई थी और इसी साल हेमंत ने इंटरमीडिएट की परीक्षा भी पास की थी. वारदात के समय घर पर सिर्फ हेमंत और उसकी पत्नी मौजूद थे.

पत्नी मुझे दो दिन से रोटी नहीं दे रही है

हेमंत के पिता और 3 भाई बाहर थे. हेमंत के पिता भूरे ने बताया कि वह रात को घर लौटकर आए. देखा तो हेमंत नजर नहीं आया. उन्होंने आवाज दी तो पत्नी ने कहा कमरे में है, लेकिन जब काफी देर तक बेटा बाहर नहीं आया तो पिता कमरे में गए. वहां देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था. हथेली और हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में उसने लिखा- पत्नी मुझे दो दिन से रोटी नहीं दे रही है. चंद्रकली किसी और से प्यार करती है. इसलिए वह मुझे मारना चाहती है या मरवाना चाहती है. मुझे जीने नहीं देगी. मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है. पत्नी मेरे ऊपर हाथ उठाती है. आए दिन मेरे साथ मारपीट करती है. मैं अब इससे तंग आ चुका हूं. अपनी पत्नी की वजह से सुसाइड कर रहा हूं.

बेटे का शव कमरे में लटका मिला

हेमंत के पिता भूरे सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बहू चंद्रकली, उसकी मां और परिवार के लोगों को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया. पिता ने आरोप लगाया है कि बहू आए दिन बेटे से लड़ती थी. वह परेशान हो गया था. कल पूरे दिन भी लड़ाई की थी मैं शाम को खेत गया था तब भी लड़ाई हो रही थी. लौट कर आया तो बेटे का शव कमरे में लटका मिला. पुलिस ने हेमंत के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: ‘उत्तराखंड वक्फ बोर्ड लूट का अड्डा बना है’, खुद चेयरमैन ने CBI जांच की उठाई मांग

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget