एक्सप्लोरर

कोरोना काल में बचाई थी लोगों की जिंदगी, आज परिवार चलाने को मोहताज दिखे वॉरियर्स

UP News: अलीगढ़ में कोरोना वॉरियर्स ने एसीएम को ज्ञापन सौंपकर नौकरी के लिए सरकार से गुहार लगाई गई है, स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद भी उन्हें नौकरी पर नहीं रखा गया.

Aligarh News: देश भर में कोरोना महामारी ने आम जिंदगी को तबाह करके रख दिया, हजारों लोग मौत के आगोश में समा गए. कोरोना वॉरियर्स ने मैदान में उतरकर लोगों को नई जिंदगी दी. जिस समय परिवार के ही लोग एक दूसरे से जुदा हो रहे थे और कोरोना संक्रमित लोगों से दूर भाग रहे थे उस दौरान यह कोरोना वॉरियर्स अपने घरों से निकलकर कोरोना पीड़ितों की मदद करने में जुटे हुए थे. सरकार की तरफ से वेतन पर रखे गए यह कोरोना वॉरियर्स आज अपने परिवार को चलाने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है लेकिन इनको इंसाफ नहीं मिल रहा है.

मामला अलीगढ़ से सामने आया है, लंबे समय से लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक की भागदौड़ करने के बाद इन कोरोना वॉरियर्स को सरकारी आदेश का वह पत्र मिला है जिसमें सरकार के द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें तत्काल नौकरी पर रखने की बात कही, लेकिन सीएमओ अलीगढ़ के द्वारा आदेश को नकारते हुए इन कोरोना वॉरियर्स की नौकरी को ही खत्म कर दिया. जिसके चलते अब यह 43 लोग अपने परिवार को चलाने के लिए फुटपाथ पर नजर आ रहे हैं. अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है जिसका सीधा आरोप उनके द्वारा सीएमओ अलीगढ़ पर लगाया है.

क्या बोलें कोरोना वॉरियर्स?
पूरे मामले को लेकर कोरोना वॉरियर्स से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कोरोना समय में उनके द्वारा लगातार वैक्सीनेशन किए गए. लोगों की जिंदगी बचाई गई लेकिन कोरोना समय के कुछ दिन बाद ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से हवाला दिया गया, कि जब भी कोरोना वॉरियर्स की कमी खलेगी तो उन्हें वापस बुला लिया जाएगा लेकिन लंबे समय से आज तक उन्हें वापस नहीं बुलाया गया.

जब सरकार से उनके द्वारा गुहार लगाई गई तो सरकार के द्वारा एक पत्र जारी किया उस पत्र में कोरोना वॉरियर्स को नौकरी पर शिफ्ट करने के आदेश दिए थे लेकिन सीएमओ अलीगढ़ की तरफ से अलीगढ़ में किसी कोरोना वॉरियर्स का ना होना बताया गया जिसके चलते अभी तक उनको नौकरी पर नहीं रखा गया जिसको लेकर अब यह फुटपाथ पर नजर आ रहे हैं. पूरे मामले को लेकर सभी के द्वारा न्याय की गुहार लगाई है.

पूरे मामले पर एसीएम सुधीर कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एक शिकायत पत्र स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से मिला है इसको उचित माध्यम से आगे भेज दिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले में जांच पड़ताल कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: कोल्ड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से रेप, उन्नाव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget