एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में कांग्रेस का BJP के मंत्री के खिलाफ का खिलाफ प्रदर्शन, कर्नल सोफिया पर की थी टिप्पणी

UP News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विजय शाह ने एक सार्वजनिक मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें उन्हें आतंकवादियों की बहन कहा गया.

Conoel Sofia Qureshi: ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया के खिलाफ मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री विजय शाह द्वारा आपत्तिजनक बयान देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आज अलीगढ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमन्त्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजा भैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें विजय शाह ने देश की पहली मुस्लिम महिला कर्नल, कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी करार दिया था. इस बयान ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है, खासकर मुस्लिम और महिला समुदायों में.

ये है पूरा मामला

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें उन्हें आतंकवादियों की बहन कहा गया. कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में अपनी बहादुरी और समर्पण के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया है और सेना में उनका योगदान सराहनीय रहा है. इस बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है और इसे न सिर्फ एक महिला अधिकारी का अपमान, बल्कि देश की सेना और नारी शक्ति के खिलाफ बताया है.

कांग्रेस का कड़ा विरोध

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है. उनके ऊपर आतंकवाद से जोड़कर की गई टिप्पणी निंदनीय है और इससे सेना का मनोबल गिरता है. यह देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. राजा भैया ने अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर देकर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस कार्यकर्ता अलीगढ़ में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और भाजपा मंत्री का पुतला जलाएंगे.

ये की है मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की है कि विजय शाह को तत्काल उनके मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए. साथ ही, इस तरह की बयानबाजी को रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है. राजा भैया ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां समाज में विभाजन पैदा करती हैं और देश की अखंडता को खतरा पहुंचाती हैं. भाजपा को यदि देश की बेटियों का सम्मान करना है, तो उसे ऐसे नेताओं को संरक्षण देना बंद करना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को एक अलग पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है.

अलीगढ़ प्रशासन सतर्क

जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अलीगढ़ प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कदम उठाए. पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और थाना सिविल लाइन में दर्ज तहरीर पर जांच शुरू होने की संभावना है. स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है. लोगों का कहना है कि सेना की महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करने वाला व्यक्ति जनप्रतिनिधि बनने के लायक नहीं है.

देशभर में फैला आक्रोश

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने विजय शाह के बयान को सेना और नारी शक्ति का अपमान बताया है. कांग्रेस ने इसे भाजपा की मानसिकता का हिस्सा करार देते हुए कहा कि यह पार्टी की नफरत भरी सोच को दर्शाता है. दूसरी ओर, कुछ भाजपा नेताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार से मुलाकात कर मामले को शांत करने की कोशिश की है, लेकिन कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget