एक्सप्लोरर

PAK के मददगार तुर्किए पर भड़क उठे राकेश टिकैत, किसान नेता की मांग से हर कोई है खुश?

UP News: राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार से तुर्किए के साथ सभी व्यापार समझौतों को तत्काल रद्द करने की मांग की है. तुर्किए जैसे देश जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को हथियार सप्लाई करते हैं.

UP News: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र सरकार से तुर्किए के साथ सभी व्यापार समझौतों को तत्काल रद्द करने की मांग की है. राकेश टिकैत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि तुर्किए जैसे देश, जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को हथियार सप्लाई करते हैं, उनके साथ आयात-निर्यात पर सख्ती बरती जानी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से तुर्किए से सेब आयात का मुद्दा उठाया, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.

राकेश टिकैत ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार ऐसे देश से आयात व निर्यात पूर्ण तरीके से प्रबंधित करें, जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश को हथियार भेजता है. तुर्किए का सेब बाजार में आकर देश के किसानों को भारी नुकसान पहुंचता है. दूसरी तरफ, यहां से की गई कमाई के हथियार पाकिस्तान को सप्लाई करता है. केंद्र सरकार देश हित में फैसला लेते हुए तुर्किए से सभी तरह के व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द करें.

स्थानीय सेब उत्पादकों को नुकसान

राकेश टिकैत का कहना है कि तुर्किए से सस्ते सेब के आयात से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे सेब उत्पादक राज्यों के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. इसके अलावा, उन्होंने तुर्किए पर आतंकवाद को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देने का आरोप लगाया, क्योंकि तुर्किए से होने वाली कमाई का उपयोग हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाता है, जो पाकिस्तान जैसे देशों तक पहुंचते हैं.

किसान संगठनों का समर्थन

किसान संगठनों ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को भारतीय किसानों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक नीतियों से भी जुड़ा है, जिस पर गंभीर विचार की जरूरत है.

इस वजह से तुर्किए का विरोध

यहां बता दें कि हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान को सैन्य मदद दी थी. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तुर्किए के इस कदम की आलोचना की थी. क्यूंकि पिछले दिनों जब तुर्किए में आपदा आई थी,तब भारत ने तुर्किए को मदद भेजी थी. इसलिए अब न सिर्फ लोग तुर्किए से व्यापार बंद करने की मांग कर रहे हैं, बल्कि बड़ी संख्या में पर्यटक भी अपना टूर कैंसिल कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget