एक्सप्लोरर

UP Politics: विधानसभा में सीएम योगी के कठमुल्ला शब्द पर गरमाई सियासत, अलीगढ़ में विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Aligarh News: अलीगढ़ में विपक्ष के नेताओं ने सीएम योगी के कठमुल्ला वाले बयान के विरोध में प्रदर्शन किया है, प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में सीएम योगी से इस्तीफे की मांग की है.

UP Politics: विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'कठमुल्ला' शब्दों का प्रयोग करने के बाद सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. अलीगढ़ में विपक्ष के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं. समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेताओं ने सबका साथ-सबका विकास पर जमकर कटाक्ष किया है. विपक्षी नेताओं ने कहा कि जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का जो दावा किया था वो जमीनी पटल पर धराशाई होता हुआ नजर आ रहा है.

विपक्षी नेताओं का कहना है कि जहां पहले सबको साथ लेकर चलने की बात कही जा रही थी लेकिन अब एक समुदाय को भरे सदन में टारगेट किया जा रहा है जो साफ तौर पर संविधान की धज्जियां उड़ाता है. विपक्ष का आरोप कि मौजूदा समय में सरकार सिर्फ एक समुदाय को टारगेट करते हुए उस पर जुल्म करने का काम कर रही है. समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरी ओर पूरे मामले को लेकर बताया जाता है इसी शब्द को लेकर न्यायालय के द्वारा कोई भी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, इसको स्वतंत्रता की आजादी होने की बात कही थी.

विपक्षी नेताओं ने सरकार को किया टारगेट
पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के अध्यक्ष मोहसिन मेवाती ने बताया कि जिस तरह से मौजूदा सरकार में जुल्म किया जा रहा है यह नाइंसाफी हो रही है एक समुदाय को टारगेट करके बदनाम करने का काम किया जा रहा है. यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर ऐसे ही चला रहा तो समाजवादी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने कहा कि जिस तरह से संविधान के मंदिर में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, यह निंदनीय है.  

आगे कहा कि जो लोग सबको साथ लेकर चलने की बात करते थे वही लोग एक धर्म और समुदाय को टारगेट कर रहे हैं इससे बड़ा अन्याय क्या होगा. विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'कठमुल्ला' शब्द इस्तेमाल करने के मामले में विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लेने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें : जौनपुर: महाकुंभ जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार, ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत, 40 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget