एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक मौत की, कई घायल

UP News: थाना हरदुआगंज क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

अलीगढ़ में सोमवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ओसाफली गांव के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस ईंटो से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बस में बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए. इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्राइवेट बस तेज रफ्तार में अलीगढ़ की ओर जा रही थी. ओसाफली गांव के पास बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण बस बेकाबू होकर सामने चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे कई यात्री बुरी तरह दब गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कई लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही हरदुआगंज थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें अलीगढ़ के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलने के बाद अलीगढ़ जिलाधिकारी और एसपी अमृत जैन भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों जानकारी ली. प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं.

हादसे पर क्या बोली पुलिस?
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget