एक्सप्लोरर

अलीगढ: गौमांस के शक में मुस्लिम युवकों से मारपीट पर सपा ने उठाए सवाल, एसएसपी कार्यालय पर हंगामा

Beef Rumor Attack : अलीगढ में मुस्लिम युवकों पर जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.

UP News: अलीगढ में गौमांस के शक में मुस्लिम युवकों पर जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि जनपद में दलितों-पिछड़ों और मुस्लिमों पर लगातार अत्याचार हो रहा है.लेकिन पुलिस उत्पीड़न करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं से नोंक-झोंक भी हो गयी. एसएसपी ने सपा नेताओं को कार्रवाई क आश्वासन देकर शांत किया.

सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता SSP कार्यालय पहुंचे थे. हालिया घटनाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया.  

गौमांस के नाम पर मारपीट और कानून व्यवस्था पर सवाल

सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अलीगढ़ में आए दिन दलितों और मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. अभी हरदुआगंज में गौमांस तस्करी के शक में चार मुस्लिम व्यापारियों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई. सपा का दावा है कि पीड़ितों के पास वैध दस्तावेज थे, फिर भी उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की. जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर ने कहा कि थाना खैर में पीड़ित परिवारों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है. गाय के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं होगा.

जेसीबी हत्याएं और अन्य मुद्दे

सपा नेताओं ने अलीगढ़ में जेसीबी से हत्याओं और सड़कों पर मारपीट की घटनाओं को भी उठाया. जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर ने कहा कि पीडीए समुदाय के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहा है. उन्होंने SSP से तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर सख्ती नहीं हुई तो सपा सड़कों पर और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी.

सपा नेता अज्जू इशहाक का तीखा बयान

सपा नेता अज्जू इशहाक ने कहा कि अलीगढ़ में दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है. पुलिस केवल मुकदमा दर्ज करती है, लेकिन दोषियों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती. जबकि गौशालाओं में गाय भूख से मर रही हैं, उनकी देखभाल कोई नहीं कर रहा,  लेकिन नकली गौभक्त नारंगी दुपट्टा पहनकर लोगों की हत्या और मारपीट कर रहे हैं. उन्होंने सीएम  योगी से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

तीन गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने लापरवाही के आरोप निराधार बताया, एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि 24 मई को हरदुआगंज थाना क्षेत्र में गौमांस तस्करी की सूचना पर पुलिस ने मांस को दफन करवाया और सैंपल जांच के लिए मथुरा भेजा गया है. इस दौरान भीड़ ने चार लोगों की पिटाई की थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है. दोनों पक्षों की ओर से हरदुआगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. एसपी ग्रामीण ने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

SSP का आश्वासन

प्रदर्शन के दौरान SSP अलीगढ़ संजीव सुमन ने सपा नेताओं से मुलाकात की और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget