एक्सप्लोरर

Aligarh: तालों से लेकर हथियारों तक अलीगढ़ का दबदबा, सेना के जवान के हाथों में होगें अलीगढ़ के हथियार

UP News: अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड वेसिन के साथ अनुबंधन करने के बाद अलीगढ़ में विदेशी तकनीक से लैस हथियारों का उत्पादन शुरू हो चुका है. हथियारों के विदेशी निर्यात की अनुमति अब मिल चुकी है.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ हार्डवेयर का सबसे बड़ा हब कहा जाता है, यहां बनने वाला ताला विदेशों तक अपना दबदबा जमा चुका है.  अगर अलीगढ़ का नाम कहीं आता है तो सबसे पहले लोग ताले को जरूर याद करते है. राम मंदिर से तमाम ऐसी जगह है जहां अलीगढ़ का ताला अपनी मौजूदगी दर्शाता है. बच्चों के खिलौने प्लास्टिक की बंदूक और छोटी छोटी पिस्टल काफी मात्रा में बनाई जाती है. अब अलीगढ़ ने दो कदम आगे और बढ़ा लिए है.

अलीगढ़ को केंद्र और प्रदेश की सरकार ने डिफेंस कॉरीडोर की सौगात दी थी जिसका कार्य लम्बे समय से चल रहा था. डिफेंस कॉरीडोर को लेकर कई महीने तक जमीन अधिग्रहण की गई उसके बाद अब अलीगढ़ डिफेंस कॉरीडोर में स्थापित हुई फैक्ट्री में हथियार बनना शुरु हो गया है. ये जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि है. देश की रक्षा से जुड़े हुए हथियार अब अलीगढ़ में बनाये जाएंगे. अलीगढ़ के अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर के लिए आवंटित प्लाट नंबर 12 व 15 में 88 करोड़ रुपये के निवेश के बाद हथियार उत्पादक फर्म वेरीविन ने फैक्टरी स्थापित की है.

अमेरिकी कंपनी से अनुबंध के तहत हुई स्थापना
अमेरिकी कंपनी स्मिथ एंड वेसिन के साथ अनुबंधन करने के बाद अलीगढ़ में इस फर्म की शुरुआत हुई है. जिसमें अबतक के अत्याधुनिक व विदेशी तकनीक से लैस हथियारों का उत्पादन होना अप्रैल माह से शुरू हो चुका है. इसकी सबसे पहली खेप अमेरिका भेजे जाने की अब तैयारी चल रही है. अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में स्थापित देश की नामी कम्पनी वेरीविन डिफेंस कंपनी को हथियारों के विदेशी निर्यात की अनुमति अब मिल चुकी है. अब  बहुत जल्द सेना व कई राज्यों की पुलिस को अलीगढ़ के हथियारों की खेप भेजी जाएगी. इसके लिए कई जगह ट्रायल चलना अब शुरू भी हो चुका  हैं.

अलीगढ़ के डिफेंस कॉरीडोर में जनता व सिविल पुलिस के लिए 32 बोर के रिवाल्वर-पिस्तौल व 357 बोर के रिवाल्वर पिस्तौल बनाना शुरू हो चुका हैं. यहां सेना व पुलिस के लिए 9 एमएम बोर के हथियार भी अबतक सिर्फ ट्रायल के लिए बनाए जा चुके हैं.  मगर 9 एमएम बोर हथियारों के साथ-साथ 32 व 357 बोर हथियारों को अबतक विदेशी निर्यात की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. इसके लिए सरकार ने हरी झंडी दिखाते हुए पिछले दिनों विदेशी निर्यात की अनुमति दे दी है.

पहले हथियार फिर कारतूस का होगा भंडारण
अलीगढ़ में बने डिफेंस कॉरीडोर में फिलहाल हथियार बनाये जारहे है,इसकी सफलता के बाद यहां कारतूस भी बनना शुरू हो जायेगा जिसके लिए कारतूस निर्माण को मंजूरी मिलना बताया गया है. वजह है हथियार निर्माण की मंजूरी इस कम्पनी को पहले मिली थी. जिसके बाद लाइसेंस कारतूस निर्माण का लाइसेंस भी मिल गया था. मगर कुछ दिनों तक यहां कागजी कार्यवाही के चलते कारतूस निर्माण की मंजूरी नहीं हो पाई थी.

मगर अब पिछले सप्ताह कारतूस निर्माण की मंजूरी भी सरकार से इस फर्म को मिल गई है. इसके लिए वेरीफिकेशन टीम ने विजिट कर यह मंजूरी दी है. अब बहुत जल्द यहां कारतूस भी बनना शुरू होंगे.इसके लिए विस्फोटक स्टोर की व्यवस्था यहां पहले से  की जा चुकी है. अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर में बनने वाले हथियारों की बेसिक कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये है. जिस पर सरकारी 18 फीसदी जीएसटी कटने के साथ भारतीय बाजार में 2  लाख  15 हजार रुपये अनुमानित कीमत यहां रहने वाली है.

कम्पनी  वेरीविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मोहित शर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया हमारी कंपनी पिछले कई वर्षों से हथियार निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है. अभी तक हम यहां से भारतीय बाजार में हथियार बेच रहे थे. मगर अब विदेशी निर्यात व कारतूस निर्माण की मंजूरी मिल गई है. हमारे हथियार अमेरिका ट्रायल के लिए भेजे जा रहे हैं. बहुत जल्द ऑर्डर मिलने की भी उम्मीद है. अब भारतीय हथियार विदेश में बिकेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Crime: फिरोजाबाद में प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget