एक्सप्लोरर

Agnipath Violence: अलीगढ़ हिंसा मामले में 4 मुकदमे दर्ज, डीएम ने कहा- भड़काने वालों से की जाएगी नुकसान की भरपाई

Aligarh Agnipath Violence: अलीगढ़ में 'अग्निपथ' के विरोध में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर 4 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. डीएम ने कहा कि युवाओं को भड़काने वालो से नुकसान की भरपाई की जाएगी.

Aligarh Agnipath Violence: यूपी के अलीगढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर 4 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. जट्टारी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने 9 कोचिंग संचालकों व 66 लोगों के खिलाफ नामजद समेत करीब 500 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. यूपी रोडवेज़ व चेयरमैन की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है. बवाल के दौरान उपद्रवियों ने जट्टारी पुलिस चौकी समेत 11 वाहन फूंक दिए थे. इस दौरान एडीजी जोन आगरा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी.

अलीगढ़ हिंसा मामले में 4 मुकदमे दर्ज

अग्निपथ के विरोध में अलीगढ़ में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने उपद्रवियों फोटो के फोटो जारी किए हैं. कुछ कोचिंग संचालकों ने षडयंत्र के तहत बवाल के लिए युवकों को भड़काया, इस मामले में टप्पल थाने में चार शिकायत दर्ज की गई है और अब तक 36 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सुबह से ही एसएसपी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पहुंचे, नोएडा समेत कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी लगाई गई.

संवेदनशील जगहों पर फोर्स तैनात
डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ के देहात के क्षेत्रों में छुटपुट हिंसा की घटना हुई और एक पुलिस चौकी और कुछ गाड़ियों को जला दिया गया था. शाम 4 बजे तक पुलिस ने पूरी स्थिति को कंट्रोल कर लिया. जुमे की नमाज दिन में करीब पौने तीन बजे खत्म हो गई थी. जिसके बाद पूरी फोर्स को देहात के क्षेत्रों में तैनात किया गया और फिर पुलिस ने अग्निपथ से गुस्साए युवाओं को कंट्रोल किया. पुलिस अब तक इस मामले में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. चार मामलों में एफआईआर की जा चुकी है. एक एफआईआर यूपी रोडवेज के द्वारा कराया गया, दो एफआईआर पुलिस के द्वारा और एक जो नगर पालिका के चेयरमैन हैं उनके द्वारा कराई गई है. 

युवाओं के भड़काने वालों की होगी जांच

डीआईजी के मुताबिक इस हिंसा के पीछे कोचिंग संचालकों पर संदेह है. जो लोग इसके पीछे हैं उसकी भी हम लोग जांच कर रहे हैं, उन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, इसके अलावा गांव-गांव में जो प्रधान, पूर्व प्रधान हैं उनसे अपील की जा रही है कि वो युवाओं को समझाएं. सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से हम लोग अपील कर रहे हैं और लोगों को समझा रहे हैं. ये लड़के सब नई उम्र के हैं और इनको भड़काने का काम जिन लोगों ने किया है, उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. उन लोगों की वीडियोग्राफी हो चुकी है और कोई भी बख्शा नहीं जाएगा.

भड़काने वालों से होगी नुकसान की भरपाई
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कल की घटना के बाद शांति व्यवस्था कायम कर ली गई है. पुलिस सभी संवेदनशील जगहों की जांच कर रही है. पुलिस कल के घटनाक्रम में विवेचना कर रही है. बहुत सारे लोगों को जिन्होंने कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की उनकी गिरफ्तारी की जा रही है. पुलिस ने का आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई इन्हीं लोगों से की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षित होंगी CAPF, असम राइफल्स में 10% सीट, जयंत चौधरी बोले- 'खच्चर को घोड़ा बनाने की कोशिश जारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget