एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में पिटाई से युवक की मौत के बाद शहर में तनाव, पुलिस ने छह लोग किए गिरफ्तार

Aligarh News: पुलिस अधीक्षक (शहर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के अनुसार फरीद देर रात जब ढाबे से घर लौट रहा था तो रास्ते में भीड़ ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा.

UP News: अलीगढ़ शहर में भीड़ द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात पुराने शहर के मामू-भांजा मोहल्ले की है और मृतक की पहचान फरीद (35) के रूप में हुई है, जो कि एक ढाबे पर काम करता था.

पुलिस अधीक्षक (शहर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के अनुसार फरीद देर रात जब ढाबे से घर लौट रहा था तो रास्ते में भीड़ ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा. उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों का आरोप था कि फरीद चोरी करने के लिए एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था.

पाठक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरीद को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गई और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

पाठक ने बताया कि इस मामले में अंकित वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, जय गोपाल, कमल बंसल, राहुल मित्तल और डिम्पी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं और कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो समुदायों के लोग रेलवे रोड के पास पुराने शहर में कुछ स्थानों पर जमा हो गये और इलाके में कुछ दुकानें बंद रहीं. उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. उधर, शहर की विधायक मुक्ता वार्ष्णेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेता रेलवे रोड के पास धरने पर बैठ गये हैं और मांग कर रहे हैं कि मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर ‘‘निर्दोष लोगों को गिरफ्तार न किया जाए.’’

प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) पाठक ने कहा, ‘‘किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं.’’ पुराने शहर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं.

आगरा में सराफा व्यापारी से हुई चांदी की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget