एक्सप्लोरर

अलीगढ़: सड़क किनारे ठेले पर कचौड़ी खा रहा था युवक, तभी सब्जी में निकली छिपकली, जमकर हुआ बवाल

Aligarh News: अलीगढ़ में फुटपास किनारे कचौड़ी के ठेले पर सब्जी में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया, इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिाय पर वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क किनारे बिक रही कचौड़ी सब्जी में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद बाहर मिलने वाले खाने की स्वच्छता और साफ सफाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. 

मामला अतरौली के फुटपाथ पर कचौड़ी की दुकान का है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोग खाने के ठेले से कचौड़ी और सब्जी खा रहे थे. तभी प्लेट में परोसी गई सब्जी में छिपकली दिखाई दी. यह नज़ारा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हंगामा मच गया. इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की कोई जांच नहीं होती. न ही इन ठेलों और दुकानों पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है. मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य विभाग अलीगढ़, डॉ. दीनानाथ यादव ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. 

खाद्य विभाग ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है. इस टीम में परमवीर सिंह, नेहा सिंह और महेंद्र सहित अन्य अधिकारी शामिल किए गएय खुद डॉ. दीनानाथ यादव की मौजूदगी में इन टीमों ने जिले भर में छापेमारी शुरू कर दी. 

घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम अलर्ट

अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट और आसपास के इलाकों में किए गए निरीक्षण के दौरान कई जगह गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं. टीम ने सेंटर पॉइंट पर फुटपाथ और रेहड़ी-ठेलों पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की. इस दौरान न केवल गंदगी पाई गई बल्कि खाद्य पदार्थों को बिना ढके बेचा जा रहा था. विभाग ने ऐसे दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी और तत्काल सफाई करने के निर्देश जारी किए.

खाद्य विभाग के अधिकारी डॉ. दीनानाथ यादव ने कहा कि फुटपाथ और बाजारों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उपभोक्ताओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार या विक्रेता लापरवाही करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.व

इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का कहना है कि आए दिन मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थ बाजार में बेचे जा रहे हैं. लेकिन, विभाग की ओर से पहले कभी इतनी सख्ती नहीं दिखाई गई. छिपकली वाला मामला सामने आने के बाद ही अचानक कार्यवाही शुरू हुई है. 

खाद्य विभाग के द्वारा अब पूरे जिले में विशेष तौर पर कई टीमें गठित करते हुए बड़े अभियान को शुरू करने की बात कही है जिससे खाद्य पदार्थो को बेचने वाले लोगों के द्वारा सावधानी बरती जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget