एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में लोगों पर रंग की जगह तेजाब फेंकने से 6 लोग घायल, कई झुलसे, 1 गिरफ्तार

UP News: अलीगढ़ में भुजपुरा बाईपास स्थित कासिम नगर में तेजाब की होली खेली गई है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार.

Aligarh News: देशभर में जहां एक ओर होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. सभी के द्वारा होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं लेकिन अलीगढ़ में तेजाब की होली जैसा माहौल देखने को मिला है. जहां कुछ लोगों के द्वारा एक दूसरे पर तेजाब फेंकने के आरोप लगाए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इनके द्वारा तेजाब की होली खेली गई है. जिससे माहौल गर्मा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ शहर के सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा बाईपास स्थित कासिम नगर का है. जहां एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक दंपति अपने बेटे से मिलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में उन पर तेजाब से हमला कर दिया गया. इस घटना में कई अन्य राहगीर भी तेजाब की चपेट में आ गए. पीड़ित अयूब पुत्र अब्दुल सत्तार ने बताया कि वह अपनी पत्नी मुन्नी बेगम के साथ घर से निकले थे और अपने बेटे के पास जा रहे थे. जैसे ही वे रास्ते में पहुंचे, तभी घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया. उनमें से एक युवक ने अचानक तेजाब फेंकना शुरू कर दिया. तेजाब अयूब, उनकी पत्नी मुन्नी बेगम और एक अन्य व्यक्ति फैज पुत्र दिलशाद पर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना में कई लोग झुलसे
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम तुरंत पहुंची. झुलसे हुए लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ की जा रही है कि इस हमले के पीछे क्या वजह थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेजाब फेंकने की इस घटना में न सिर्फ पीड़ित दंपति, बल्कि कई अन्य राहगीर भी प्रभावित हुए हैं. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोगों पर तेजाब के छींटे पड़ गए, जिससे वे भी जल गए. इनमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि कुछ गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

मामले में क्षेत्राधिकारी ने क्या बोला?
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, झुलसे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब के जलन प्रभाव के कारण मरीजों को काफी तकलीफ हो रही है. पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी मयंक पाठक के द्वारा बताया गया कि, थाना सासनी गेट अंतर्गत मोहल्ला कासिम नगर में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष से आपसी रंजिश मानते हुए तेजाब फेंक दिया. जिसमें 06 लोग तेजाब से घायल हो गए. सूचना पर पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया व तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई.

यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर की वजह से नहीं की शादी! सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान से किसकी ओर किया इशारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget