एक्सप्लोरर

गैस सिलेंडर की वजह से नहीं की शादी! सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान से किसकी ओर किया इशारा?

UP News: होली और रमजान से पहले यूपी के सीएम योगी ने लखनऊ में 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का उपहार दिया है. इस दौरान सीएम योगी ने ऐसा कुछ कहा जिस पर लोग हंसने लगे.

UP News:  प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में पात्र महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से होली के पहले गैस सिलेंडर रिफिल करने की सब्सिडी जारी की गई है. इस संबंध में राजधानी लखनऊ स्थित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पात्र महिलाओं में से कुछ को खुद चेक सौंपा. जानकारी के अनुसार राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों के लिए जारी इस सब्सिडी के लिए सरकार 1,809 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

सब्सिडी जारी करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक संबोधन में कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर लोग हंसने लगे और हॉल तालियों से गूंज उठा. सीएम योगी ने कहा कि, 'पहले गैस कनेक्शन काफी मुश्किल से मिलता था. गैस कनेक्शन लेने के लिए 25 से 30 हजार रुपये का घूस देना पड़ता था. ऐसे में अगर गैस कनेक्शन मिल जाए तो उसे रसोई गेस नहीं मिल पाती थी. पर्व और त्योहारों के समय तो काफी किल्लत होती थी. बहुत सारे लोग ऐसे थे जिन्हें पाता था कि रसोई गैस मिलेगी नहीं और घर में बेलन है तो बेलन से कौन मार खाए.'

1.86 करोड़ परिवारों का नि:शुल्क सिलेंडर
सीएम योगी ने कहा कि, 'उन लोगों को मालूम था कि पर्व के समय घर में मेहमान आए और रसोई गैस समाप्त हुई तो फिर इज्जत गई दांव पे, फिर घर में भोजन बनेगा कैसे? पकवान बनेगा कैसे? इसी परेशानी में लोग परेशान रहते थे. ऐसे में अगर गए वहां और थोड़ी भी नेतागिरी की तो पुलिस के डंडे पड़ते थे. या तो पुलिस की मार खाओ नहीं तो घर में मार खाओ. इस दिक्कत से निजात दिलाने के लिए और माताओं की आंखों को धुंए से बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना की शुरुआत की.'

इसके अलावा सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का भी वादा किया है.

यह भी पढ़ें- अंसल ग्रुप के कर्मचारियों ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, मुख्यमंत्री से लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget