एक्सप्लोरर

CBI के सामने पेश नहीं होंगे Akhilesh Yadav, अवैध खनन मामले में इन सवालों के जवाब का इंतजार बढ़ा!

Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव, आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे. ऐसे में कुछ अहम सवाल हैं जिनके जवाब का इंतजार और बढ़ सकता है.

CBI Akhilesh Yadav: समाजावदी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे. सूत्रों का दावा है कि उनके लिए आज दिल्ली पहुंचना मुश्किल है. यूपी में अवैध खनन केस में सीबीआई ने बतौर गवाह अखिलेश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था. अवैध खनन का ये मामला 2012 से 2016 के बीच है जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे और खनन महकमा उनके पास था. सीबीआई की ये पूछताछ ऐसे वक्त में होने वाली थी जब लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ऐसे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं.

अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने आज अखिलेश यादव को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था. अखिलेश यादव को सीबीआई ने 160 CRPC में तहत समन भेज कर बुलाया था.ये धारा CBI को बतौर गवाह किसी को भी पूछताछ के लिए बुलाने की शक्ति देती है. आज इसी नोटिस पर अखिलेश को सीबीआई के सामने पेश होना था.
 
अब जबकि अखिलेश सीबीआई नहीं जाएंगे ऐसे में कुछ सवालों के जवाबों का इंतजार सीबीआई के लिए भी लंबा हो जाएगा. आइए बताते हैं वो कौन से तीन अहम सवाल हैं जिनका जवाब सीबीआई चाहती है-

-कैसे निविदा प्रक्रिया का पालन किए बगैर नए पट्टे दिए गए 
-कैसे प्रक्रिया का पालन किए बिना पुराने पट्टों का नवीकरण किया गया 
-कैसे अवैध खनन की इजाजत दी गई 
 
इस मामले मे अखिलेश की गवाही इसलिए अहम है क्योंकि जब अवैध खनन हुआ तब यूपी में खनन महकमा अखिलेश यादव के पास ही था. दरअसल अवैध खनन के जिस मामले में आज सीबीआई अखिलेश से पूछताछ करनेवाली है वो पूरा मामला साल 2012 से 2016 के बीच का है. तब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे.

उस वक्त यूपी के 22 जिलों मे अवैध खनन का आरोप लगा था. अवैध खनन की शुरुआत हमीरपुर से हुई थी. मामला कोर्ट गया तो इलाहाबाद कोर्ट ने  28 जुलाई 2016 को केस दर्ज करने का आदेश दिया .कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने केस दर्ज किया.

हमीरपुर के तत्कालीन डीएम आरोपी
हमीरपुर के तत्कालीन डीएम , जियोलॉजिस्ट, माइनिंग ऑफिसर, क्लर्क, लीज होल्डर, प्राइवेट और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया .आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी, 379, 384, 420, 511, प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 13(1), (d) लगाई गई. 

सीबीआई ने केस दर्ज किया तो मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ी.  सीबीआई ने 12 जगहों पर छापेमारी की. ये छापेमारी कानपुर,लखनऊ,हमीरपुर,जालौनऔर नोएडा में हुई थी. छापेमारी के दौरान सीबीआई को काफी मात्रा में कैश और गोल्ड मिला था. उसके बाद जांच आगे बढ़ती रही. अब सीबीआई की जांच की आंच अखिलेश तक पहुंच गई है 

हालांकि सपा ने दावा किया है कि यह पार्टी को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. वहीं कांग्रेस कह रही है कि अखिलेश इंडिया अलायंस का मजबूत हिस्सा हैं और हम उनके साथ हैं. फिलहाल इन राजनीतिक बयानों के बीच आज अखिलेश सीबीआई के सामने होंगे और अखिलेश के सामने होंगे सीबीआई के सवाल.देखना होगा की सीबीआई के सवालों का अखिलेश क्या जवाब देते हैं और अवैध खनन घोटाले में खुद को कैसे पाक-साफ बताते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget