एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने चंपत राय के नाम लिखा ट्वीट, बताया कब आएंगे अयोध्या धाम?

Akhilesh Yadav Pran Pratistha Invitation: अखिलेश यादव ने चंपत राय को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद कहा है. उन्होंने समारोह के सकुशल संपन्न होने की शुभकामना भी दी है.

Akhilesh Yadav Ayodhya Invitation: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारें जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमकर प्रयास कर रही हैं. वहीं विपक्षी खेमा इससे दूरी बनाते हुए दिखाई दे रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अब साफ कर दिया है कि वो अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान शामिल नहीं होंगे. हालांकि इसी के साथ अखिलेश यादव ने ये भी साफ कर दिया है कि वो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे. 

अखिलेश यादव ने शनिवार रात चंपत राय के नाम ट्वीट करते हुए लिखा और बताया, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद और समारहो के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं." इसी के साथ उन्होंने ट्वीट में ये भी बताया कि वो प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पश्चात सपरिवार दर्शनार्थी बनकर अवश्य आएंगे. 

दरअसल इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने या न होने को लेकर खूब चर्चा हो रही थी. उन्होंने इन चर्चाओं पर उन्होंने अब पूरी तरह से विराम लगा दिया है और ये साफ कर दिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वो शामिल नहीं होंगे. 

आलोक कुमार ने निमंत्रण पत्र की रसीद की ट्वीट

अखिलेश यादव के ट्वीट से पहले विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें भेजे गए निमंत्रण पत्र की स्पीड पोस्ट की रसीद का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर दिया था. आलोक कुमार ने ट्विटर पर अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा, अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा है कि उनको अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अभी नहीं मिला है. यादव ने यह भी कहा है कि अगर निमंत्रण पत्र के डिस्पैच होने के नंबर इत्यादि मिल जाए तो वह निमंत्रण को ढुंढ़वा लेंगे. अखिलेश यादव जी को स्पीड पोस्ट से 10 जनवरी को भेजे गए निमंत्रण और स्पीड पोस्ट की रसीद की प्रतिलिपि दे रहे हैं. 

अयोध्या में राम की पैड़ी पर दर्शन करने का है विशेष महत्व, यहीं से सरयू में स्नान के लिए जाते थे भगवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget