एक्सप्लोरर

'ये हारे हुए कृपा पात्र मंत्री जी हैं', अखिलेश यादव ने 'स्टूल किट' का जिक्र कर किस पर कसा तंज

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मानसून ऑफर देते हुए कहा था कि 100 विधायक ले आइए और सरकार बना लीजिए. अखिलेश के इस ऑफर पर डिप्टी सीएम ने भी पलटवार किया था.

Akhilesh Yadav Taunt Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. वह अक्सर एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमलावर रहते हैं. इसी क्रम में अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्टूल किट का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा है. 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भाजपा की ‘स्टूल किट’ की किट-किट से जनता परेशान हैं. ये कोई काम तो करते नहीं हैं, इसीलिए इन्हें ‘बयान मंत्री’ बना दें. दिल्ली-लखनऊ के ओलम्पिक में ये बेचारे गेंद की तरह हैं, दिल्ली का रैकेट इधर से लखनऊ भेजता है, तो लखनऊ का रैकेट दिल्ली. ये हारे हुए हैं और कृपा पात्र मंत्री जी हैं, इसीलिए ये चुपचाप सब सहने पर मजबूर है। ये राजनीतिज्ञ नहीं, राजनीति के शिकार हैं."

इससे पहले भी अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम का बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा था कि दिल्ली का गुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुँचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को, कोई है पीछे? इसके अलावा उन्होंने कहा था कि लगता है डबल इंजन वालों के बीच में एक और इंजन आ गया है, जो दिल्ली-लखनऊ के बीच शंटिंग करता है. ऐसा लग रहा है कि दो राजधानियों के बीच कोई इंटर-सिटी आवागमन सेवा चल रही है.

बता दें कि अखिलेश यादव ने हाल ही में मानसून ऑफर देते हुए कहा था कि 100 विधायक ले आइए और सरकार बना लीजिए. सपा मुखिया अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा था कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए, उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए. 2027 में 2017 दोहरायेंगे.

'अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा', अयोध्या गैंगरेप पर बोले कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget