एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'प्रधानमंत्री यूपी से बने, कारखाने गुजरात में?..',

UP Lok Sabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि वो यूपी से पीएम बने लेकिन कारखाने गुजरात क्यों जा रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया यूपी में होने वाला निवेश यूपी की बजाय गुजरात में हो रहा है कि जिसकी वजह से पीडीए के लोग वहां काम करने के लिए मजबूर हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी यहाँ से प्रधानमंत्री बन रहे हैं और यहां के कारखाने गुजरात जा रहे हैं. 

अखिलेश यादव ने पूछा कि सबसे ज़्यादा निवेश गुजरात में ही क्यों हो रहा है. सीएम योगी कहते हैं कि यूपी में सेमी कंडक्टर की फैक्टरियां आएंगी. लेकिन, उन्हें पता ही नहीं कि ये कारखाने गुजरात चले गए. वो (पीएम नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री तो यहां से बन रहे हैं और सेमी कंडक्टर का कारखाना गुजरात जा रहा है. तो फिर नौकरी किसे मिलेगी? क्या यूपी को लोगों को नौकरी मिलेंगी?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बात की शिकायत नहीं हैं कि गुजरात में निवेश क्यों हो रहा है हम जानना चाहते हैं कि जब गुजरात में निवेश हो रहा है तो फिर यूपी में क्यों नहीं हो रहा? सबसे ज़्यादा निवेश गुजरात में ही क्यों हो रहा है.

बागी विधायकों पर भड़के अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने यहां सपा से बगावत करने वाले विधायकों को भी घेरा. जब उनसे पूछा गया कि इनमें से ज़्यादातर सवर्ण हैं तो अखिलेश यादव ने कहा कि वो भी पीडीए में आते हैं. इसका मतलब ही पीड़ित दुखी अगड़ा...उन्हें मंत्री बनना हैं इसलिए वो दुखी हैं... सरकार नहीं बनी इसलिए वो दुखी हैं... ठेका नहीं मिल रहा है वो दुखी हैं... सिक्योरिटी नहीं मिल रही इसलिए दुखी है...ऐसे लोग भी पीडीए में थे. अभी तो उन्हें पीडीए का भी सामना करना है, जिनका वोट लेकर वो आए उनका भी तो सामना करना है. कुछ लोगों पर मुक़दमे थे वो अब हल्के हो जाएँगे. कुछ पैकेज दिया गया होगा. लालच और स्वार्थ का कोई ट्रैप थोड़े ही होता है. 

सपा के बगावत करने वाले मनोज पांडे पर उन्होंने कहा कि वो तो हमें समय-समय पर जानकारी देते थे कि बीजेपी के लोग ऐसी साजिश कर रहे हैं आपको फंसाने के लिए.. आरएसएस के लोग प्लानिंग कर रहे हैं.. यहां बैठक हो रही है... अब वो सूचना कौन देगा ये सबसे बड़ी दिक्कत हमारे साथ आ गई है. उन्हें तो डिप्टी सीएम बना देना चाहिए सोचिए कितना बड़ा पद होगा तभी उनकी जो इच्छाएं हैं वो पूरी हो जाएंगी. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को एक और झटका, RLD में शामिल हुईं बसपा की नगर पंचायत चेयरपर्सन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget