एक्सप्लोरर

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'यूपी में किसी की भी हत्या हो सकती है'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य के हालात खराब हैं और यहां या तो पुलिस गोली मार देगी या लुटेरे मार देंगे।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा।  कुलदीप सिंह सेंगर को हत्या के मामले में क्लीन चिट मिलने और झांसी एनकाउंटर मामले में विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी की भी हत्या हो सकती है। या तो बदमाश लूट के लिए गोली मार देंगे या फिर पुलिस एनकाउंटर कर देगी। हालांकि अखिलेश के इस बयान को भाजपा ने हास्यास्पद बताया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आप खुद सुरक्षित रहे, अपनी सुरक्षा खुद करें। उत्तर प्रदेश में हत्या या तो पुलिस कर देगी या लूट के लिए कोई न कोई हत्या कर देगा। उन्होंने कहा यूपी की जेलों में अन्याय हो रहा है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री नवरात्रि का व्रत रखे रहे हैं और गोरखपुर की जेल में तांडव हो गया मुख्यमंत्री के गोरखपुर में रहते इतनी बड़ी घटना हो गई मुख्यमंत्री को पता तक नहीं चला। सब सीमा लांघ अन्याय हो रहा है। अखिलेश यादव ने झांसी एनकाउंटर पर फिर से सवाल उठाते हुए कहा कि पुष्पेंद्र यादव की मौत कहां हुई? जहां लूट की वारदात हुई एनकाउंटर हुआ या फिर अस्पताल में मौत हुई?

प्रसपा प्रवक्ता दीपक मिश्र ने अखिलेश के इस बयान पर उन्हीं को आड़े हाथों ले लिया। दीपक मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ बयान न दें बल्कि शिवपाल जी की तरह सड़क पर उतरें। अखिलेश यादव सिर्फ बातों को दोहरा रहे हैं, बात करने से कुछ नहीं होता। वहीं दीपक मिश्र ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े खुद ही अपराध बढ़ने की पुष्टि करते हैं। अपराध तो बढ़ा ही है ये सभी देख रहे हैं, हत्याएं तो हो ही रही हैं। कुलदीप सिंह सेंगर को हत्या के मामले में क्लीन चिट देने पर भी दीपक मिश्र ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई अब सरकार का तोता बनने से आगे बढ़कर उनकी कठपुतली बन चुकी है।

वहीं अखिलेश के इस बयान को सरकार में राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा ने हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि ये बयान सपा मुखिया दे रहे जिनके कार्यकाल में पुलिस अधिकारियों की हत्या होती थी। असल में 2022 के मद्देनजर जनता ने साथ छोड़ दिया है। अब अखिलेश यादव अपराधियों के बचाव और पक्ष में बयान दे रहे जिससे 2022 में उनका साथ ले सके। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के समय उन्ही के गुंडे हत्या भी करते थे और पुलिस को पीटते भी थे। पहले पुलिस अपराधियों से भागती थी लेकिन आज अपराधी वर्दी से भाग रहे। कुलदीप सेंगर मामले में विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए मोहसिन रज़ा ने कहा की चोरों को सारे नज़र आते हैं चोर। हम निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं। सरकार जांच एजेंसियों के मामले में दखल नहीं देती। ये सब कांग्रेस के समय होता था जब उनको सपा, बसपा समर्थन देते थे। अखिलेश के बयान पर भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने भी कहा ये उनका फ्रस्ट्रेशन दिखाता है। जब से योगी जी CM बने हैं यूपी ही नहीं देश के लोग यूपी की कानून व्यवस्था की सराहना करते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget