एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जिस दिन समाजवादियों ने एलान कर दिया, उनका अन्याय खत्म हो जाएगा', अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसानों का उत्पीड़न कर रही है. हमें चौधरी चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है.

Akhilesh Yadav Latest News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कहा कि मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया. यह जीत समाजवादियों के लिए बहुत बड़ी जीत है. यह तब है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इटावा जिले में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर संबोधित कर रहे थे. इस दौरान कहा कि मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल भी फेल हो गया है. अब चाचा साथ आ गए हैं. अब हम लोग 2024 और 2027 भी जीतेंगे. वहीं, कार्यकतार्ओं की आभार सभा में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग न जाने क्या-क्या सपने देखते थे. कहते थे कि आजमगढ़ हरा दिया है, अब मैनपुरी को भी हरा देंगे. हमारे मुख्यमंत्री बगल में करहल गए थे. वो तो अच्छा हुआ जसवंतनगर नहीं आए. क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री यह जानते नहीं कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोग स्प्रिंग की तरह हैं, जितना दबाओगे उतना उछलेंगे.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का उत्पीड़न कर रही है. हमें चौधरी चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है. तभी किसानों का भला हो सकता है. कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में सभी विधानसभाओं में जीत मिली. भोगांव में उम्मीद नहीं थी, लेकिन भोगांव के लोगों ने कमाल करके दिखा दिया. किशनी में सोचता था, यहां बराबर होंगे, लेकिन किशनी भी आगे चली गई. मैनपुरी सदर सोच रहे थे नहीं जीतेंगे, लेकिन वहां पर भी जीते.

अखिलेश यादव ने कही ये बात

अखिलेश ने कहा कि मुझे पता था कि जसवंतनगर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है. यह जीत कोई छोटी जीत नहीं है. जो लोग राजनीति को समझते हैं, वह जानते हैं कि मैनपुरी की जीत ने नई ऊर्जा समाजवादियों को दी है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई कराएंगे. साथ ही 2027 भी जीतेंगे. अखिलेश ने कहा कि चौधरी साहब ने जो रास्ता दिखाया है, उसी पर चलने से किसानों और गरीबों की भलाई है. चौधरी साहब ने एक बार कहा था किसान को अपनी एक नजर हल पर और दूसरी लोकसभा पर रखनी चाहिए.

हमें देखना चाहिए कि संसद किसानों के लिए फैसले ले रही है या नहीं. अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने इस बार इतिहास रचा है. अभी तक कोई महिला मैनपुरी से सांसद नहीं बनी थी. ये रिकॉर्ड मैनपुरी में दर्ज हुआ है. हम क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे अखिलेश ने कहा कि सरकार का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है. हम अपने एक विधायक से मिलने कानपुर गए तो उन्हें महराजगंज पहुंचा दिया. सरकार अगर जेल बदलेगी तो हम तो वहां भी अपने नेता और कार्यकतार्ओं से मिलने जाएंगे. यह अन्याय बहुत दिन चलने वाला नहीं है. वे जानते हैं कि जिस दिन समाजवादियों ने ऐलान कर दिया, उसी दिन उनका अन्याय खत्म हो जाएगा. हम लोग भी इंतजार कर रहे हैं जैसे ही हमारी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बैठेंगे और तारीख तय करेंगे, उसी दिन हम लोग जिस तरह से नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे, उसी तरह से हम लोग भी करेंगे. सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए मतदाताओं और कार्यकतार्ओं का धन्यवाद किया. हम सपा नेताओं का उत्पीड़न रोकेंगे और संघर्ष करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget