एक्सप्लोरर

UP Politics: AAP सांसद का समर्थन करने संसद पहुंचे अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत ये सांसद आए नजर

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) समर्थन करते हुए मणिपुर पर केंद्र सरकार को घेरा है.

Parliament Monsoon Session: संसद के पूरे सत्र से निलंबित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) संसद भवन परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं. इस दौरान ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ यानी इंडिया (INDIA) के तमाम दल उनका समर्थन करने आ रहे हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी गुरुवार को उनका समर्थन करने संसद भवन पहुंचे थे. 

अखिलेश यादव ने संजय सिंह के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "मणिपुर में जो हो रहा है, वो तो इतना वीभत्स है कि भाजपा सरकार को नैतिक और राजनीतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने आप ही, अपने ख़िलाफ़ ही ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाना चाहिए था." अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं. सपा प्रमुख के साथ लोकसभा सांसद एसटी हसन भी संजय सिंह का साथ समर्थन करने पहुंचे थे. 

UP Politics: शिवपाल यादव को मिला कांग्रेस के बाद RLD का साथ, कहा- 'तमंचा लगाकर जेल भेजने का प्लान...'

बीजेपी का होगा सफाया- अखिलेश यादव
वहीं सपा प्रमुख ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ ‘‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं. हम सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं. यह हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाईचारे का संदेश है. इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है.''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार 2014 में देश में आई थी, अब 2024 में हम इसे रवाना करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वे लोग होंगे, जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वे, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं वे डरे हुए हैं और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक के लिए कही ये बात
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget