एक्सप्लोरर

लखनऊ में उपद्रवियों के पोस्टर चिपकाने से खफा अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि यह किसी लोकतांत्रिक सरकार का काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे और बिना अदालती निर्णय के उन्हें सार्वजनिक रूप से अपराधी घोषित कर दे।

लखनऊ, भाषा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों को पोस्टर चौराहे पर चस्पा किए गए हैं। उधर, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। एक बयान में अखिलेश ने कहा, 'यह किसी लोकतांत्रिक सरकार का काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे और बिना अदालती निर्णय के उन्हें सार्वजनिक रूप से अपराधी घोषित कर दे। बीजेपी सरकार लखनऊ में एक पक्षीय विरोध को कुचलने का काम कर रही है।'

अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी राज में पुलिस ने लखनऊ में होर्डिंग, पोस्टरों के जरिए सार्वजनिक तौर पर चार दर्जन से ज्यादा नागरिकों के फोटो लगाकर उनकी पहचान कराने को कहा है। चौराहों पर इस तरह का प्रदर्शन किसी भी रूप में नैतिक नहीं ठहराया जा सकता। किसी को ‘संदिग्ध’ मानकर बिना दलील, बिना वकील के सीधे-सीधे उसे अपराधी की तरह प्रचारित कर देना कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था है?' लखनऊ में उपद्रवियों के पोस्टर चिपकाने से खफा अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की छूट से तो बीजेपी सरकार कभी भी, कहीं भी, किसी का भी उत्पीड़न कर सकती है। इससे आक्रोशित जनता अगर बीजेपी नेताओं के असली चेहरे की फोटो वाली होर्डिंग लगा देगी तो बीजेपी क्या करेगी? वह सच्चाई को कैसे छुपाएगी? भाजपा को राजनीति में मर्यादित आचरण करना सीखना चाहिए।

'लोकतंत्र को डराकर अपना धर्म मानती है बीजेपी' उन्होंने कहा कि बीजेपी भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा है जो लोकतंत्र को डराना अपना धर्म मानती है। भारत में संविधान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू है। बीजेपी का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। असहमति का अधिकार भारतीय संविधान से प्राप्त है। पर भाजपा तो लोकतंत्र की आवाज को ही बंद करना चाहती है। दो दर्जन लोगों की हत्या के बाद यह टिप्पणी कि जो भी सड़क पर आएगा उसको तो मरना ही है भाजपा नेतृत्व की संवेदनहीनता का परिचय देती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget